Placeholder canvas

दुबई में सोने के दाम में आयी भारी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक करें भारतीय रुपए में ताजा रेट

Dubai Gold Rate: यूएई में आज, 9 सितंबर को सोने के दाम में भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 9 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh232.50 (भारतीय रूपए 5261.79) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh215.25 (भारतीय रूपए 4871.40 प्रति ग्राम) पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh208.25 (भारतीय रूपए 4712.98) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh178.50 (भारतीय रूपए 4039.70) पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- 22 साल के युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान टीम के जबड़े से छीनी जीत, तूफानी शतक ठोक भारत को दिलाई शानदार जीत

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में आज सोने के दाम में भारी कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 24 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh233.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh232.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- बिना शुल्क दिए दुबई से प्रवासी कितना सोना ला सकते हैं भारत, जानें अधिक Gold लाने के लिए क्या करें?