skip to content

बिना शुल्क दिए दुबई से प्रवासी कितना सोना ला सकते हैं भारत, जानें अधिक Gold लाने के लिए क्या करें?

हाल के दिनों में Gold के दामों में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में इस समय Gold खरीदने वालों के लिए शानदार मौका है।

त्योहार के सीजन में धनतेरस दीपावली के दौरान सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। भारत में इसके वास्तविक मूल्य के साथ इस पर टैक्स भी लगते हैं। जिसके कारण Gold की कीमत में काफी इजाफा हो जाता है।

पुरूष और महिलाओं के लिए फ्री सोना लाने की लिमिट है अलग

अगर आप दुबई से सोना खरीद कर भारत लाने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आप ड्यूटी पर टैक्स की बचत करना चाहते हैं तो आपको सोने की खरीदारी शुल्क फ्री लिमिट के अंदर करनी चाहिए।

CBIC के मुताबिक एक पुरुष यात्री जो 1 वर्ष से ज्यादा समय से विदेश में रह रहा है वह अपने साथ 20 ग्राम सोने की ज्वेलरी ला सकता है, जिसका मूल्य ₹50000 से अधिक ना हो। जबकि महिला यात्री के लिए प्राइस फ्री लिमिट 40 ग्राम गोल्ड के आभूषण तक है। जिसकी कीमत 1 लाख तक होनी चाहिए।

दुबई से सोना लाने पर कितना चुकाना होता है शुल्क

आपको जानकारी के लिए बता दे, पुरूष 20 ग्राम तक और महिला 40 ग्राम तक के सोने पर भारत सरकार द्वारा ऊपर दिए गए नियमों को फॉलो करने पर टैक्स नहीं लेती है। मगर आप विदेश से 1 किलोग्राम तक का सोना ला सकते हैं। लेकिन इस सोने पर आपको एक्साइज ड्यूटी चुकता करनी होगी।

एक व्यक्ति को भारत लाए गए सोने पर तकरीबन 38.5 प्रतिशत सीमा शुल्क के तौर पर चुकाने होते हैं। इसके अलावा इस बात पर भी गौर करना जरूरी है यदि आपके पास लिमिट से अधिक मात्रा में सोना है तो आपको इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा इस सोने के बिल भी आपको अपने पास रखने होंगे।

ये भी पढ़ें- दुबई, अबूधाबी, शारजाह समेत पूरे अमीरात से आज भारतीय प्रवासी को अपने घर पैसा भेजने पर मिलेगा अधिक फायदा, जानिए वजह