Placeholder canvas

कुवैत में सोने के दाम में आयी भारी कमी, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सोने के दाम में भारी कमी देखने को मिल रही हैं।  ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक,  कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.201 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 5174.53) है। गौरतलब है कि इसके पहले कुवैत में 24 कैरेट सोने के दाम 19.246 चल रहे थें।ऐसे में इसके दाम में कमी देखने को मिल रही है।

वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4999.09) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 16.801 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4527.74) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.401 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3880.96) चल रही है।

ये भी पढ़ें- Dubai में Gold खरीदने का सुनहरा मौका, 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में ताजा रेट

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 59058 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54314 रुपये का हो गया है।

इसके अलावा 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 34688 रुपये में आ गया है। वहीं 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71352 रुपये की हो गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- बिना शुल्क दिए दुबई से प्रवासी कितना सोना ला सकते हैं भारत, जानें अधिक Gold लाने के लिए क्या करें?