लोगों को कोरोना से जागरुक करने के लिए दुबई पुलिस के इस नए अभियान में हिस्सा ले सकते है आप

दुनिया भर के देश इस समय कोरोना वायरस से अपने देश को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। जहां कुछ देश कोरोना से काफी बड़े स्तर पर लड़ रहे हैं वहीं कुछ देश में बड़ी लड़ाईयों के साथ साथ छोटी लड़ाईयां भी रहे है। जैसे लोगों के बीच कोरोना वायरस को जागरूकता आभियान पर काफी स्तर पर तेजी से काम करना।

हाल ही में ऐसा ही एक काम दुबई पुलिस ने भी किया है। जिसके जरिए वो कोरोना वायरस के फैलाव के बारे में लोगों को जागरुक करेगी। दरअसल दुबई पुलिस ने लोगों के बीच कोरोना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एक बाइकर टीम तैयार कर रही है। जो लोगों तक जा कर उन्हे कोरोना से बचने के उपाए बताएंगे।

लोगों को कोरोना से जागरुक करने के लिए दुबई पुलिस के इस नए अभियान में हिस्सा ले सकते है आप

इस जागरूकता अभियान बाइकर टीम के लिए दुबई पुलिस ने दुबई के आम लोगों से मदद मांगी हैं कि वो लोग आगे आकर इस आभियान में अपना योगदान दे। हाल ही में दुबई पुलिस में क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डीप्टि डायरेक्टर कर्नल मोहम्मद अहली ने बताया कि इस नए अभियान से जुड़ने के लिए वालें सभी सिविल लोगों को दुबई पुलिस शहर के सड़कों पर साइकिल चलाने और वायरस के बारे में जागरुकता फैलाने की इजाजत देगी। इस जागरूकता आभियान का नाम ‘विद राइज विद दुबई बाइकर्स यूनिट’ रखा गया है। ये अभियान दुबई पुलिस के कमांडर इन चीफ मेजर जनरल अब्दुल्ला खालीफा अल मेर्री की निगरानी में शुरू किया जाएगा।

इस अभियान का लक्ष्य है कि दुबई के आम लोगों के बीच अपनी समाजिक जिम्मेदारी उठाने के लिए मोटिवेट किया जा सके। बता दें कि दुबई के लोग दुबई पुलिस की वेबसाइट के जरिए इस अभियान के लिए अप्लाए कर सकते है। इस टीम का काम होगा कि ये लोग शहर के बाकी लोगों को कोरोना से बचने के लिए उपाए बताएगे, और उन्हें मास्क , दस्ताने की सलाह दी जाएगी।