अबू धाबी पुलिस ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा मोटर चालकों के लिए अबू धाबी अल ऐन रोड पर स्पीड लिमिट को लेकर है। दरअसल, अबू धाबी पुलिस ने घोषणा करी है कि अल ऐन रोड पर स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा हो गई है। और इस बात कि अबू धाबी ने ट्वीट करके दी है।
अबू धाबी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किया कि “स्पीड कम करने की प्रणाली 80 किमी / घंटा (अबू धाबी – अलीन रोड) पर सक्रिय हुई।” इसी के साथ पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सतर्क रहने का आग्रह किया।
#عاجل | #تحذير #ضباب
تم تفعيل منظومة خفض السرعات إلى 80 كم على طريق (أبوظبي – العين)#Urgent | #Warning #fog
Speed reduction system activated to 80 Km/h on , ( Abu Dhabi – AlAin ) Road— شرطة أبوظبي (@ADPoliceHQ) January 14, 2021
जानकारी के अनुसार, अबू धाबी पुलिस ने यह घोषणा राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अल ऐन के कुछ हिस्सों सहित कोहरे के गठन और विभिन्न क्षेत्रों में दृश्यता कम होने की चेतावनी जारी करने के बाद की है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि 9।30 बजे तक कुछ क्षेत्रों में क्षैतिज दृश्यता 1000 मीटर से कम होगी। इसी के साथ मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अल ढफरा क्षेत्र में, बू हमरा, हमीम और अल हफ्फा क्षेत्र भी घने कोहरे के साक्षी हैं, जो दृश्यता को प्रभावित कर रहा है।
تشير صور الأقمار الإصطناعية إلى بداية تشكل الضباب على المناطق الداخلية#تنبيه #ضباب #المركز_الوطني_للأرصاد pic.twitter.com/hR5rw5w74f
— المركز الوطني للأرصاد (@NCMS_media) January 13, 2021
इसी के साथ सैटेलाइट इमेज से संकेत मिलता है कि आंतरिक क्षेत्रों में कोहरे की शुरुआत हुई है। वहीं NCMS के अनुसार, सुबह 7।30 बजे UAE के समय सीमा के पास 4।9 ° C तापमान दर्ज किया गया था।
आपको बता दें, UAE के मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर नेशनल सेंटर ऑफ मौसम विज्ञान रोजाना जानकारी देता हैं और इस हिसाब यहां की पुलिस मोटर चालकों के लिए मौसम में होने वाले बदलाव के तहत चेतवानी जारी करती है। ताकि कोई दुर्घटना ना हो।