skip to content

दुबई, अबूधाबी संग पूरे अमीरात में जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी अहम जानकारी

यूएई के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यूएई के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस बात की जानकारी UAE के NCM ने दी है।

UAE के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि UAE का मौसम बदलने वाला है। राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि देश के आंतरिक हिस्सों में 49 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर पर तापमान रहेगा और कुल मिलाकर कई जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी जानकारी दी कि यूएई में शनिवार को गर्म और धूल भरे मौसम की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम बदलने के कारण हल्की सी मध्यम हवाएँ, कई बार ताज़ी धूल और रेत उड़ा देंगी और इसी कारण दक्षिणी क्षेत्रों पर कुछ बादल बन सकते हैं।

दुबई, अबूधाबी संग पूरे अमीरात में जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, NCM ने दी अहम जानकारी

वहीं यूएई में होने वाले इस मौसम के बदलाव के कारण दुबई और अबू धाबी का मौसम भी बदलेगा। यहां पर शनिवार रात और रविवार सुबह के शुरुआती घंटों में शाम का तापमान लगभग 35 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

इससे पहले भी यूएई के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ था और इस मौसम के बदलाव की जानकारी भी राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने ही दी थी। साथ ही इस मौसम को लेकर यहां की पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया था। पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि मौसम में होने वाले बदलाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी धीमी गति से चलाए। ताकि दुर्घटना से बचा जा सकें।

आपको बता दें, UAE के मौसम में ये बदलाव इस समय पर हो रहा है जब देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। वहीं इस वायरस की वजह से अभी दुनियाभर के देशों में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।