Placeholder canvas

दुबई में आज मिल रहा मुफ्त पार्किंग की सुविधा, राष्ट्रीय दिवस पर जानें मेट्रो और बसों की टाइमिंग

यूएई 2 दिसंबर को अपना 50वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। वहीं यूएई के राष्ट्रीय दिवस मौके पर दुबई में अधिकारियों ने अवकाश की घोषणा करी है। इसी के साथ पूरे दुबई में पेड जोन में मुफ्त पार्किंग की घोषणा भी की गयी है।

दुबई के रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के मुताबिक, मल्टी लेवल पार्किंग टर्मिनल को छोड़कर बुधवार, 1 दिसंबर से शुक्रवार, 3 दिसंबर तक पार्किंग फ्री रहेगी।

वहीं आरटीए ने सार्वजनिक बसों, दुबई मेट्रो और ट्राम के लिए संशोधित सेवा समय की भी घोषणा करी है।

दुबई मेट्रो, ट्राम

दुबई में आज मिल रहा मुफ्त पार्किंग की सुविधा, राष्ट्रीय दिवस पर जानें मेट्रो और बसों की टाइमिंग

1 और 2 दिसंबर को मेट्रो की रेड और ग्रीन लाइन सुबह 5 बजे से 2.15 बजे तक चालू रहेंगी। ट्राम सुबह छह बजे से एक बजे तक चलेगी।

बस

गोल्ड सूक स्टेशन सहित मुख्य स्टेशन सुबह 4.50 बजे से 1.22 बजे तक खुले रहेंगे। अल ग़ुबैबा स्टेशन सुबह 4.13 बजे से 12.57AM बजे तक चालू रहेगा। सतवा स्टेशन सहित सब-स्टेशनों पर, रूट C01 को छोड़कर, जो चौबीसों घंटे काम करेगा, सेवा सुबह 4.57 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।

दुबई में आज मिल रहा मुफ्त पार्किंग की सुविधा, राष्ट्रीय दिवस पर जानें मेट्रो और बसों की टाइमिंग

अल कुसैस बस स्टेशन सुबह 4.50 बजे से 12.04AM बजे तक सेवा में रहेगा; अल क्वोज़ औद्योगिक स्टेशन सुबह 5.30 बजे से रात 11.30 बजे तक; और जेबेल अली स्टेशन सुबह 4.58 बजे से 12.15 बजे तक चलेगी।

इंटर सिटी बसें

उप-स्टेशन, जैसे अल ग़ुबैबा, सुबह 6.40 बजे से रात 10.20 बजे तक; यूनियन स्क्वायर सुबह 4.25 से 12.15 बजे तक; डीरा सिटी सेंटर सुबह 6.40 बजे से रात 11:30 बजे तक; अल सबखा सुबह 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक; एतिसलात मेट्रो स्टेशन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक; अबू हेल मेट्रो स्टेशन सुबह 6.30 बजे से रात 10.35 बजे तक; और हट्टा स्टेशन सुबह 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक तक चलेगी।

दुबई में आज मिल रहा मुफ्त पार्किंग की सुविधा, राष्ट्रीय दिवस पर जानें मेट्रो और बसों की टाइमिंग

आपको बता दें, यूएई 2 दिसंबर को अपना 50वां राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। स्वर्ण जयंती समारोह में देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आतिशबाजी का प्रदर्शन और उत्सव शामिल हैं।