skip to content

दुबई में आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold Rate: यूएई में आज, 2 दिसंबर को 50वां राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते एक हप्ते में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 2 दिसंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh215.25 (भारतीय रूपए 4396.04) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh202.25 (भारतीय रूपए 4130.54) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh193.00 (भारतीय रूपए 3941.63) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh165.25 (भारतीय रूपए 3374.89 पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 202.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 202.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 215.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 215.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज एक बार फिर से सोना-चांदी सस्ता हो गया है। दस ग्राम सोना कल के मुकाबले 189 रुपये सस्ता हुआ है। इस वक्त 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 47618 रुपये में बिक रहा है। वहीं 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 47427 रुपये में मिल रहा। इसके साथ ही 916 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम 43618 रुपये हो गए हैं।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

दुबई में आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।