Placeholder canvas

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में आज,2 दिसंबर को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले आज सोना सस्ता मिल रहा है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने का मन बना रहा है तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Kuwait Gold Rate

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 2 दिसंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.41 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4316.91) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.00 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4215.25) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.14 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3754.05) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.97 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3215.98) चल रही है।

भारत में आज क्या चल रहा आज सोने का रेट

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज एक बार फिर से सोना-चांदी सस्ता हो गया है। दस ग्राम सोना कल के मुकाबले 189 रुपये सस्ता हुआ है। इस वक्त 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 47618 रुपये में बिक रहा है। वहीं 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 47427 रुपये में मिल रहा। इसके साथ ही 916 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम 43618 रुपये हो गए हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 कैरेट का भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।