इस्लामिक नव वर्ष शुरू हो चुका है। वहीं इस इस्लामिक नव वर्ष शुरू होने पर यूएई के नेताओं को बधाई मिली है दरअसल, इस्लाम मजहब में मोहर्रम के महीने की पहली तारीख से इस्लामी नया साल यानी नया हिजरी सन् शुरू होता है। वहीं इस वर्ष मुहर्रम का महीना 20 अगस्त से शुरू हो चुका है। रमजान के बाद यह महीना बहुत पवित्र माना जाता है वहीं इस महीने की 10 वीं तारीख को मुहर्रम मनाई जाती है।
इसी के बीच इस इस्लामिक नव वर्ष शुरू होने के मौके पर राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को इस्लामिक नव वर्ष के आगमन के अवसर पर अरब और इस्लामी राष्ट्रों के राजाओं, राष्ट्रपतियों और आमिरों से बधाई के संदेश दिए गये हैं।
वहीं महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम, यूएई के उप-राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक, और महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर को भी बधाई के संदेश प्राप्त हुए है।
نهنىء شعب الإمارات والشعوب الإسلامية بالعام الهجري الجديد.. داعين الله تعالى أن يجعله عام سلام ورخاء وتفاؤل على بلادنا والبشرية جمعاء.. نستلهم من ذكرى الهجرة النبوية الشريفة القيم السامية والمبادئ النبيلة لديننا الحنيف والتي تعد نهجاً راسخاً في دولة الإمارات.
— محمد بن زايد (@MohamedBinZayed) August 20, 2020
इसी के साथ इस मौके पर अबू धाबी के अमीरात के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस मौके एक ट्वीट किया है।
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ट्वीट करके कहा है कि इस्लामिक नव वर्ष के अवसर पर, हम संयुक्त अरब अमीरात और इस्लामी दुनिया के लोगों को बधाई देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि यह सभी के लिए शांति और समृद्धि का वर्ष हो। नव वर्ष हमारे इतिहास का एक प्रेरक अध्याय है, जिसमें मानवता के लिए बहुमूल्य पाठ हैं। आपको बता दें, इस महीने की 10वीं तारीख को मुहर्रम मनाई जाती है।