Placeholder canvas

सोने के दाम में आई भारी गिरावट, प्रति 10 ग्राम पर 640 रूपए हुआ सस्ता

लगातार उछाल के बाद अब सोने की कीमतों मे तेजी दिख रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। घरेलू मार्केट में सोना के दाम 640 रूपए तक सस्ता हुआ है। कल सोने की कीमत अच्छी खासी बढ़ी थी, लेकिन अचानक आज सोने की कीमतो में गिरावट आ गई।

बता दें कि सोने की कीमतों में ये गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। अज के दिन सोने के साथ साथ चांदी की भी कीमतों में गिरावट आई है। सुनने में आया है कि हाजिर बजार में सोने की मांग में कमी आने के बाद सोने के दामों पर असर पड़ रह है जिसके करण वायदा बाजार में भी इसका प्रभाव देखने को मिला है।

हाल ही में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अक्टूबर में डिलिवरी वाले गोल्ड का रेट बुधवार को 361 रूपए यानी 0.67% की कमी के साथ 53, 210 रूपए 10 ग्राम यानी प्रति तोला पर ट्रेंड कर रहा था। इसी रेट के साथ 15, 644 लॉट का बिजनेस हुआ था। ठीक इसी तरह से दिसंबर के कॉन्ट्रेक्ट वाला सौना 339 रूपए यानी 0.63% की गिरावट के साथ 53, 430 रूपए प्रति 10 ग्राम पर रह था। इस दौरान 2, 462 लॉट का कारोबार देखने को मिला था। HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार नेशनल केपिटल में बुधवार को सोने की कीमत में 640 रूपए की कमी आई थी, जिसके साथ सोने का रेट 54, 269 रूपए प्रति 10 ग्राम हुआ था। इससे पहले मार्केट बंद होने की वजह से इस समय सोने के दाम 54, 909 रूपए प्रति 10 ग्राम पर थे। इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमत में आने वाली गिरावट का असर अब पूरी तरह से घरेलू लेवल के मार्केट पर भी पड़ रहा है।

वहीं चांदी के भाव मे भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को चांदी के दाम में 3, 112 रूपए की भारी गिरावट आई थी। जिसके बाद चांदी का रेट 69, 450 रूपए प्रति किलो ग्राम हो गया है। पिछली बार बढ़तरी के साथ चांदी की कीमत 72, 562 रूपए प्रति किलो ग्राम पर रही थी।