Placeholder canvas

बकरीद के मौके पर दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

दुबई से सोने की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बकरीद के मौके पर दुबई में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की है। ऐसे में अगर प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले एक बार सोने के नए रेट्स जरूर देख ले।

जानिए दुबई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

बकरीद के मौके पर दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज 19 जुलाई को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh218.50 ( भारतीय रूपए 4459.39) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh205.25 ( भारतीय रूपए 4188.97) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh195.75 ( भारतीय रूपए 3995.08) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh167.75 ( भारतीय रूपए 3423.63) पर चल रहा है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

बकरीद के मौके पर दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने और चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार यानी आज सोने के भाव में फिसलन दर्ज की गई है। बाजार में 249 रुपये की गिरावट के साथ 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 48150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी की चमक भी आज फिकी हुई है। 1223 रुपये की कटौती के साथ चांदी 67689 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

जानिए कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बकरीद के मौके पर दुबई में सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

बता दें, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है।