skip to content

UAE में कब मनाया जाएगा साल 2022 में रमजान, ईद उल-फ़ित्र का त्यौहार? जानिए तारीख

Dubai: इस साल की शुरुआत में एक विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की थी कि रमजान 2022 में अप्रैल में मनाए जाने की उम्मीद है और इस बात की पुष्टि रमजान शुरू होने की सही तारीख चांद देखने के आधार पर की जाएगी। वहीं इस बीच ईद अल फितर के त्यौहार के तारीख की घोषणा हुई है।

अरब फेडरेशन ऑफ स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी साइंसेज के सदस्य इब्राहिम अल जारवान (Ibrahim Al Jarwan) ने मई में भविष्यवाणी की थी कि रमजान 2022 शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 के दिन पड़ने की उम्मीद है।

UAE में कब मनाया जाएगा साल 2022 में रमजान, ईद उल-फ़ित्र का त्यौहार? जानिए तारीख
Credit-Instagram

वहीं इब्राहिम अल जारवान की तरफ से ये भी जानकारी दी गई थी कि ईद उल-फ़ित्र सोमवार, 2 मई, 2022 को शुरू होने की उम्मीद है। ईद की छुट्टियां रमजान 29 से शव्वाल 3 तक – इस्लामी कैलेंडर पर आधारित होंगी। बता दें, चांद दिखने के आधार पर तारीख के करीब इन तारीखों की पुष्टि की जाएगी।

रमादान, जिसे ‘रमजान’ के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया में सबसे शुभ त्योहारों में से एक है जो मुख्य रूप से मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। इस पवित्र महीने में लोग साथ में बैठकर सेहरी और इफ्तार करते हैं। चांद के दीदार के साथ ही इफ्तार होता है। लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और सबको बधाई देते हैं। इसके बाद सभी एक साथ बैठकर शाम का भोजन करते हैं, हालांकि, इस दौरान कई सारी चीजों को करने पर सख्त तौर पर पाबंदी भी लगाई गई है।