skip to content

तेज रफ्तार वाहन की वजह से शारजाह में हुआ हादसा, तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने जारी की ये चेतावनी

शारजाह शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है और इस हादसे के बाद से ही शारजाह पुलिस ने सभी समुदाय के सदस्यों से दुर्घटनाओं से बचने और उनके जीवन की सुरक्षा के लिए स्थानों पर सड़क पार नहीं करने का आग्रह किया है।

शारजाह पुलिस ने यह चेतावनी एक हादसा होने के बाद जारी की है। दरअसल, बुधवार रात को अल नाहदा में तीन साल का एक पाकिस्तानी लड़का और उसकी मां सड़क पार कर रहे थे वहीं सड़क पार करते समय ये दोनों एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गयी और बुरी तरह से घायल हो गये।

तेज रफ्तार वाहन की वजह से शारजाह में हुआ हादसा, तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने जारी की ये चेतावनी

वहीं इसके बाद शारजाह पुलिस को इस हादसे की खबर एक कॉल के जरिये मिली। जिसके बाद ट्रैफिक गश्ती दल और एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। वहीं अब 28 वर्षीय मां और बेटे को अल कासिमी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इसी के साथ 23 वर्षीय अरब महिला भी उसी रात अल तावम में एक तेज गति से चल रहे ट्रक के चपेट में आ गयी और ये महिला की पहचान नही की जा रही है क्योंकि ये महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और जिसके बाद इस महिला को अल कासिमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं जिन वाहनों के जरिये ये हादसा हुआ है उन हादसों में शामिल वाहनों के चालकों को पकडलिया गया है और जरुरी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

इन दोनों हादसे के बाद से ही शारजाह पुलिस ने लोगों के लेकर एक आग्रह किया है। शारजाह पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सभी समुदाय के सदस्यों से दुर्घटनाओं से बचने और उनके जीवन की सुरक्षा के लिए स्थानों पर सड़क पार नहीं करें। ऐसा करने से एक बड़ा हादसा ही सकता है साथ ही आपकी जान भी जा सकती है।