Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा से भी दोगुना ऊंचा टावर बनाने की तैयारी कर रहा सऊदी अरब, जानिए कितना आएगा खर्च

बुर्ज खलीफा: अब तक अगर आपसे कोई पूछेगा कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है तो आपके मुंह से सीधा यही निकलेगा कि बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। लेकिन आने वाले समय में बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनेगी।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बहुत ही जल्द दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग होने का गौरव बुर्ज खलीफा से छिन जाएगा। क्योंकि सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अब अपने पड़ोसी मुल्क में बनी इस इमारत से ऊंची इमारत बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरबिया पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड 2 किलोमीटर ऊंचा मेघा टावर बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

इसे राजधानी रियाद के उत्तरी इलाके में 18 किलोमीटर चौड़े क्षेत्र में चल रही विकास योजना के अंतर्गत बनाने की तैयारी की जा रही है। गौर करने वाली बात यह है कि यह मेगा टावर बुर्ज खलीफा से 24 मंजिल नहीं बल्कि दोगुनी ऊंचाई वाला होगा।

ऊंचाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सऊदी अरब में जिस टावर का निर्माण होने जा रहा है उसकी ऊंचाई काफी लंबी होने वाली है। अगर बात करें बुर्ज खलीफा की तो बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है।

ये भी पढ़ें- दुबई से भारत लौटे एक यात्री को एयरपोर्ट से किया गया गिफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

दूसरी तरफ सऊदी अरब इससे दोगुनी ऊंची इमारत बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस योजना से संबंधित ठेकेदारों ने बताया कि सऊदी अरब के रियाद में बनने वाली 2 किलो मीटर ऊंची बिल्डिंग को बनाने में तकरीबन $5 अरब का खर्च आने का अनुमान है।

और इस इमारत को बनाने के लिए मौजूदा समय में एक डिजाइन कंपटीशन भी आयोजित की जा रही है। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एक मिलियन डॉलर की एंट्री फीस जमा करनी पड़ रही है।

विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी बन रहा है सऊदी अरब में

आपको बताते चलें कि सऊदी अरब में सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने से पहले वहां के किंग सलमान एक और बड़ी परियोजना पर काम कर रहे हैं। सऊदी अरब में मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे का काम चल रहा है।

कहा यह भी जा रहा है कि यह हवाई अड्डा पैशन जोरों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। और इसका निर्माण तकरीबन 57 किलोमीटर के क्षेत्र में हो रहा है। इस एयरपोर्ट पर 6 रन अवे होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि सऊदी अरब विजन 2030 पर फोकस कर रहा है। इसके अंतर्गत इस तरह की बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें :-सऊदी अरब से भारत आने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, Air India Express ने दी सामान ले जाने में बड़ी छूट