Placeholder canvas

UAE पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर, जानिए किस पायदान पर है भारत और कितने देशों में मिलेगी फ्री एंट्री

साल 2022 में विश्व के सबसे ताकतवर और कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट आर्टन कैपिटल ने जारी की है। इस लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट को सबसे मजबूत माना गया है ।

जबकि अगर भारत के पासपोर्ट की बात करें तो इस लिस्ट में अपने देश के पासपोर्ट का पासपोर्ट रैंकिंग में 69वां स्थान है। दूसरी तरफ पाकिस्तान इस लिस्ट में 94 नंबर पर जबकि बांग्लादेश 92 वें नंबर पर है।

इस लिस्ट के जरिए जानकारी यह मिलती है कि किस देश के नागरिक को कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री और कितने देशों में वीजा आन अराइवल के जरिए एंट्री मिलती है।

जानिए, भारत और उसके पड़ोसी देश की वर्तमान स्थिति

ऑर्टन कैपिटल ने जो लिस्ट जारी की है उसके अनुसार साल 2022 के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में भारत को 69वें नंबर पर जगह मिली है। भारत के नागरिक 24 देशों में बगैर वीजा के एंट्री पा सकते हैं। दूसरी तरफ 48 देशों में भारतीय नागरिकों को वीजा आन अराइवल की सुविधा दी जाएगी। जबकि भारतीय नागरिकों को दुनिया के 126 देशों में एंट्री पाने के लिए वीजा की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें- दुबई में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

वहीं, अगर बात करें भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तो पाकिस्तान को इस लिस्ट में 94 स्थान पर जगह मिली है। पाकिस्तान के नागरिक दुनिया के केवल 10 देशों में बगैर वीजा के एंट्री पा सकते हैं। वही 154 देशों में एंट्री के लिए उन्हें वीजा की जरूरत होगी।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं कितने देश?

मजबूत पासपोर्ट वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर दुनिया के कुल 11 देश हैं, जिसमें 10 देश यूरोप के शामिल है। जिनमें इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, लक्जमबर्ग और उत्तर कोरिया आदि देश शामिल है। आपको बताते चलें कि इन देशों के नागरिक 126 देशों में बगैर वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। जबकि इन्हें 47200 में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाएगी।

अमेरिका तीसरे पर और ब्रिटेन है चौथे स्थान

आर्टन कैपिटल की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में अमेरिका को तीसरे और ब्रिटेन को चौथे स्थान पर जगह मिली है। अमेरिकी नागरिक दुनिया के 116 देशों में तो वहीं ब्रिटेन के नागरिक दुनिया के 118 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

टॉप पर है यूएई, सबसे नीचे है अफगानिस्तान

आपको बताते चलें कि यूनाइटेड नेशन में शामिल 139 देशों में से यूएई के पासवर्ड को साल 2022 के पासपोर्ट में सबसे ताकतवर माना गया है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक दुनिया के 180 देशों में बगैर किसी परेशानी के जा सकते हैं। यूएई के नागरिकों के लिए दुनिया के 121 देशों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा है।

वही, 55 देशों में वीजा आन अराइवल की सुविधा भी उन्हें मिलेगी। ऐसे में 59 देशों में यूएई के नागरिकों को जाने के लिए आसानी से वीजा मिलेगा। यूएई के नागरिकों को दुनिया के केवल 18 देशों में एंट्री के लिए सिर्फ पहले से वीजा की जरूरत होगी।

गौरतलब है कि पासपोर्ट इंडेक्स को बनाने के लिए यूनाइटेड नेशन के 139 सदस्य देशों और इसके विभिन्न पहलुओं पर गौर करके इसे तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि इस इंडेक्स को बनाने में उपयोग किया गया डाटा सरकार से लिया जाता है।

ये भी पढ़ें :-UAE में जारी होगा नई जनरेशन का Emirates ID और पासपोर्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव और कब होगा जारी