Placeholder canvas

पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई में नौकरी करने ना जाएं पाकिस्तानी और भारतीय लोग, लौटना पड़ेगा स्वदेश!

हाल ही में दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई पाकिस्तानी और भारतीय कामगार और प्रवासी के फंसे होने की खबर सामने आई थी। वहीं इस बीच पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई में नौकरी करने के लिए जाने वाले पाकिस्तानी और भारतीयों के लिए अहम चेतावनी जारी कि गयी है।

जानकारी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के लोग पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई जॅाब के लिए न जाएं। अगर वो विजिट या टूरिस्ट वीजा पर दुबई जाते है तो वो मान्य नहीं होगा। उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई में नौकरी करने ना जाएं पाकिस्तानी और भारतीय लोग, लौटना पड़ेगा स्वदेश!

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे पर्यटकों / यात्रा वीजा पर यात्रियों के चल रहे मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए, दुबई में पाकिस्तानी और भारतीय मिशनों ने दुबई में नौकरी के जाने वालों को इन वीजा पर यूएई में आने से परहेज करने के लिए कहा है।

पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के अनुसार, मंगलवार से दुबई में 1,374 यात्रियों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ने मंगलवार दोपहर को बताया कि उनमें से कुल 1,276 को वापस भेज दिया गया और 98 हवाई अड्डे पर शेष हैं। उन्होंने कहा कि शेष यात्रियों को अगले 12 घंटों में घर वापस भेज दिया जाएगा।

पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई में नौकरी करने ना जाएं पाकिस्तानी और भारतीय लोग, लौटना पड़ेगा स्वदेश!

इस बीच, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अब तक लगभग 300 भारतीय यात्रियों को हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। “लगभग 80 को बाद में प्रवेश की अनुमति दी गई। अभी, 49 अभी भी हवाई अड्डे पर हैं और हम  रात या   वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के अधिकारी ने कहा कि अब दो चेक पॉइंट हैं, चेक-इन काउंटर पर और इमिग्रेशन काउंटर पर। यदि अधिकारियों को संदेह है कि पर्यटक वीजा पर एक यात्री दुबई जा रहा है, तो उसे नौकरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पर्यटक और विजिट वीजा पर दुबई में नौकरी करने ना जाएं पाकिस्तानी और भारतीय लोग, लौटना पड़ेगा स्वदेश!

इसी के साथ अधिकारी ने पुष्टि करी है कि यात्रियों को दुबई में विजिट और पर्यटक वीजा पर प्रवेश से इनकार किया जाता है यदि संबंधित अधिकारियों को यकीन है कि वे नौकरियों की तलाश में यहां आए हैं। अधिकारी ने कहा, “मिशन ने अधिकारियों को घर वापस जाने के लिए भी कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटक वीजा पर यात्रियों के पास वापसी टिकट, होटल बुकिंग और पैसे भी होने चहिये।

आपको बता दें, UAE  immigration नियमों के तहत पर्यटक वीजा पर आने वाले लोगों के पास कम से कम Dh2,000 ($ 545) होने चाहिए साथ ही वापसी का टिकट लेना चाहिए। वहीं होटल के ठहरने का प्रमाण या किसी रिश्तेदार के पते का विवरण भी आवश्यक है।