Placeholder canvas

दुबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, रमजान में भीख मांग रहे 25 लोगों को किया गिरफ्तार

दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों की श्रेणी में शुमार किए जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे बेहतरीन शहर दुबई में दुनिया के बड़े से बड़े अमीर व्यक्ति रहते हैं। इस शहर में रईस लोग लोग खाने-पीने और रहने की चीजों पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। यहां पर बनी इमारतें दुनिया भर के लोगों का मन मोह लेती हैं।

लेकिन, अपनी अमीरियत के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध दुबई में भीख मांगना गैर कानूनी है। इस शहर में लोग भीख ना मांग सके इसके लिए कड़े कानूनों का निर्माण किया गया है। अगर दुबई में कोई भी व्यक्ति भीख मांगता है तो यह कानूनन जुर्म है। दुबई में अगर कोई भी व्यक्ति भीख मांगता हुआ कानून के शिकंजे में फंस गया तो उसे जेल जाना होगा।

रमजान के महीने में सरकार रहती है मुस्तैद

रमजान के पाक महीने में दुबई स्थित मस्जिदों के बाहर या फिर खुले स्थानों पर लोग भीख मांगते दिख जाते हैं ऐसे में वहां का स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगों को जेल में डालने के लिए विशेष तरह के अभियान चलाते हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई: रमजान 2023 के शुरू होने से पहले Sheikh Mohammed ने 971 कैदियों को किया माफ

इसी कड़ी में अब रमजान के महीने में भिखारियों को दबोच ने के लिए दुबई की पुलिस ने अभियान ‘चैंपियन’ की शुरुआत की है। जिस किसी भी व्यक्ति को दुबई की पुलिस भीख मांगती देखती है तो उसे जेल में डाल देती है।

अब तक कितने लोगों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार?

अभियान के अंतर्गत दुबई की पुलिस अब तक 5 दिन के अंदर 25 भिखारियों को गिरफ्तार करके जेल में डाल चुकी हैं। अरेस्ट किए गए इन भिखारियों में महिलाओं की भी बड़ी संख्या है। अब तक 13 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस खासतौर पर मस्जिदों के आसपास भिखारियों पर नजर बनाए रखे है।

इनको भुगतना पड़ता है खामियाजा

आपको बताते चलें की दुबई जैसे खूबसूरत शहर में अक्सर प्रवासी लोग रोजी -रोटी के लिए भीख मांगते हुए देखे जाते हैं। अगर यह लोग पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं तो इन्हें जेल भी जाना पड़ता है और उन्हें सजा भी झेलनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें :दुबई से दिल्ली लौटी फ्लाइट के सिंक में मिला 2 करोड़ का Gold, कस्टम अधिकारियों ने ऐसे किया बरामद