Placeholder canvas

Dubai में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा रेट

सोने (Gold) के बेहतरीन आभूषणों के लिए विश्वविख्यात दुबई में बीते 11 अप्रैल को सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार की सुबह कारोबार के समय 58 दिरहम प्रति औंस सोने की कीमतें लुढकी हैं। दुबई में मौजूदा समय में गोल्ड का 1 औंस 7,314.31 दिरहम और 1,62,304.54 रुपए पर देखा गया। संयुक्त अरब अमीरात और दुबई में गोल्ड के रेट्स इंटरनेशनल मार्केट के अनुसार ही होते हैं।

वहां पर हाजिर सोना 0.9 प्रतिशत लुढ़ककर 1,990.69 डॉलर प्रति औंस पर रहा दूसरी तरफ सोना वायदा 1% लुढ़ककर 2,006.30 डॉलर पर रुका। संयुक्त अरब अमीरात स्थित दुबई में गोल्ड के दाम सभी किस्मों में बदलते हैं। 24 कैरेट प्योर गोल्ड का रेट 1.75 दिरहम जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 38.83 होती है, लुढ़क गया है।

ये भी पढ़ें :Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट गोल्ड का ताजा दाम

बीते दिन देखी गई थी सोने के रेट में गिरावट

गोल्ड एंड ज्वेलरी समूह के आंकड़ों के अनुसार गोल्ड के रेट 241.25 दिरहम और 5,353.34 रुपए थे। 22 कैरेट गोल्ड की कीमतें 2 दिरहम या 44.38 की कमी के साथ 223.50 दिरहम और के आसपास कारोबार कर रही थी।

21 कैरेट गोल्ड के 1 ग्राम की कीमत 216.25 दिरहम या 4,798.59 रुपए पर थी। 18 कैरेट की गोल्ड वैरायटी 185.25 या रुपए पर थी।

दुबई में सोना खरीदने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगह

दुबई में दुनिया का सबसे शुद्ध सोना मिलता है ऐसा माना जाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक गोल्ड की डिजाइंस में ज्वेलरी उपलब्ध होती है और यहां पर कम टैक्स के कारण लोग सोने की खरीदारी करना अधिक पसंद करते हैं।

दुबई में सोने के मार्केट में दामों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय किए जाते हैं। और इस जगह पर अन्य देशों की तुलना में सोनी पर काफी कम टैक्स लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें :UAE Golden Visa: आखिर क्यों खास है UAE का गोल्डन वीजा, भारतीय प्रवासियों के लिए किसी वरदान से नहीं है कम