Placeholder canvas

छठ पर दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा ताजा दाम

UAE Gold Rate:  छठ पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ के इस पावन पर्व पर सोने के दामों गिरावट दर्ज की गई।

अगर बीते 23 अक्टूबर से आज 30 अक्टूबर को जारी किए गए सोने के रेट की तुलना की जाए तो करीब 1 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए यूएई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (UAE Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 30 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh199.50 (भारतीय रूपए 4469.48) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh187.25 (भारतीय रूपए 4195.04) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh178.75 (भारतीय रूपए 4004.61) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh153.25 (भारतीय रूपए 3433.32) पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका

वहीं इसके पहले 23 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के रेट का दाम 200.75 और 22 कैरेट सोने का दाम Dh188.75 चल रहा है। ऐसे में बीते सप्ताह के मुकाबले आज दुबई में सोने के दाम में कमी देखने को मिल रही है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,900 रुपये है। बीते दिन भी यही भाव था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन भी 24 कैरेट सोने का दाम इतना ही था। आज दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के मदीना में मिला सोने-तांबे का बड़ा भंडार, रोजगार के बढ़ेंगे नए अवसर