skip to content

Gold Rate In Kuwait: छठ पर कुवैत में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर ले भारतीय रूपए में ताजा दाम

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में आज, 30 अक्टूबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। बीते एक सप्ताह के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 30 अक्टूबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4473.79) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.100 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4388.15) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.444 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3961.80) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.380 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3395.45) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह, 23 अक्टूबर को, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 16.800 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 16.550 कुवैती दिनार हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,900 रुपये है। बीते दिन भी यही भाव था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन भी 24 कैरेट सोने का दाम इतना ही था। आज दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- छठ पर दुबई में सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा ताजा दाम