Placeholder canvas

क्रिसमस पर Dubai में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

Gold Rate In Dubai: क्रिसमस का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह यानी यीशु का जन्म हुआ था। ये फेस्टिवल ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बेहद ही खास होता है, लेकिन अन्य समुदाय के लोग भी इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाते हैं।

क्रिसमस के दिन बड़ी तदाद में लोग जमकर खरीदारी भी करते हैं। इसमें सोने के गहने से जुड़ी खरीदारी भी शामिल है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो यह बेहद ही सुनहरा मौका है, हालांकि खरीदारी से पहले सोने के मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Kuwait Gold Rate

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, दिवाली के दिन, 25 दिसंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh219.25 (भारतीय रूपए 4500.50) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh205.75 (भारतीय रूपए 4223.39) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh196.50 (भारतीय रूपए 4033.52) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh168.25 (भारतीय रूपए 3453.64) पर चल रहा है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

क्रिसमस पर Dubai में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 दिसंबर को जारी हुई कीमत के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 12 रुपये की कमी आई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 48280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 23 दिसंबर को सोना का भाव 48292 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

क्रिसमस पर Dubai में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।