Placeholder canvas

क्रिसमस पर Kuwait में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

Gold Rate in Kuwait: क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन लोग बड़ी तदाद में जमकर खरीदारी भी करते हैं। इसमें सोने के गहने से जुड़ी खरीदारी भी शामिल है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो यह बेहद ही सुनहरा मौका है, हालांकि खरीदारी से पहले सोने के मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

क्रिसमस पर Kuwait में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 25 दिसंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.15 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4274.07) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.10 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4012.39) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.37 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3830.46) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.17 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3282.19) चल रही है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

क्रिसमस पर Kuwait में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 दिसंबर को जारी हुई कीमत के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 12 रुपये की कमी आई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 48280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 23 दिसंबर को सोना का भाव 48292 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

क्रिसमस पर Kuwait में जारी हुए सोने के नए रेट्स, खरीदने से पहले भारतीय रूपए में चेक कर लें ताजा दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।