Placeholder canvas

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु की खबर की पुष्टि पाकिस्तानी मीडिया ने की है।

परवेज मुशर्रफ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ऐसे में भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। वर्ष 2001 से लेकर 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर रहने वाले परवेज मुशर्रफ ने साल 1998 से लेकर साल 2007 तक सेना प्रमुख के पद पर भी कार्य किया था।

इस बीमारी से थे पीड़ित

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर के अनुसार परवेज मुशर्रफ एमिलायडोसिस नाम की बीमारी से ग्रसित थे। इस बीमारी के कारण मनुष्य के शरीर के अंगों और ऊतकों में एमिलॉयर्ड नाम का एक असामान्य प्रोटीन बनता है। जिओ न्यूज़ की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ इलाज के लिए दुबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें : 35000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दुबई जा रही थी Emirates की फ्लाइट

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। परवेज मुशर्रफ ने साल 1999 में देश में मार्शल लॉ लगने के बाद मुख्य कार्यकारी के पद पर कार्य किया था और इसके बाद 2001 से लेकर 2008 तक वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

भारत से पाकिस्तान जाने का किया था फैसला

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की फैमिली साल 1947 में दिल्ली छोड़कर कराची चली गई थी। इसके बाद वह 1964 में पाकिस्तान की सेना में भर्ती हुए थे। परवेज मुशर्रफ ने कोटा आर्मी स्टाफ एंड कमांड कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी।

ये भी पढ़ें : दुबई से कोई प्रवासी कितना Gold ला सकता है भारत, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?