Placeholder canvas

दुबई पुलिस ने दी जारी की चेतावनी, कहा- मसाज के नाम पर लोगों के साथ की जा रही है लूट, ना करें डेटिंग एप पर भरोसा

दुबई पुलिस हाल ही में देश के सभी लोगों को एक बहुत अहम चेतावनी दी है। दुबई पुलिस ने कहा कि मोबाइल पर डेटिंग ऐप का यूज करने वाले लोगों को सावधान रहने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है, और इसके साथ ही इन लोगों को इस तरह के ऐप के जरिए से मिलने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ये चेतावनी दुबई ने पूरे देश के खासतौर पर नौजवान लोगों को दी है।

दरअसल हाल ही में दुबई में इस तरह के कई सारे मामले सामने आए है। इन सभी मामलों में लोगों को डेटिंग ऐप के जरिए से मसाज के लिए बुलाकर उनके साथ लूटपाट की गई है। इन सब के अलावा दुबई पुलिस ने इसके लिए एक वॉर्निंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज करते हुए देश के लोगों को इस तरह के डेटिंग ऐप पर मिले लोगों से मिलने और ऐप भरोसा करने मना किया है, इसके साथ ही इस के मामले से अपने आस पास के लोगों को भी सतर्क करने के लिए कहा है।

दुबई पुलिस ने दी जारी की चेतावनी, कहा- मसाज के नाम पर लोगों के साथ की जा रही है लूट, ना करें डेटिंग एप पर भरोसा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दुबई पुलिस ने कहा कि “डेंटिंग ऐप के जरिए से मिलने वाले किसी शख्स पर विश्वास ना करें। इस तरह की डेटिंग ऐप पर कुछ लुटैरे लोग ऑनलाइन खूबसूरत महिलाओं का इस्तेमाल कर के मासूम लोगों को अपनी गोल गोल बातों में उलझाते रहते है, और फिर मसाज के बहाने उन्हें बुलाकर उन लोगों के साथ लूटपाट करते है।” दुबई पुलिस के इस वीडियो में एक शख्स को अपने फोन पर एक डेटिंग ऐप चलाते हुए, अंजान लोगों से बात करते हुए दिखाया गया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही UAE के दुबई में इसी तरह के एक गैंग की महीला ने एक होटल की बालकनी से कुद कर खुदकुशी कर ली थी। बाद में पता चला कि ये महिला मूल रूप से नाइजीरिया की नागरिक थी, और नाइजीरियन महिला ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए होटल की बालकनी से छलांग लगाई थी। ये महिला दुबई में एक डेटिंग एप के जरिए से ये महिला लोगों को ठ’गने का काम करती थी।