Placeholder canvas

मौसम की वजह से बंद हुआ दुबई का Global Village, जानिए फिर कब से होगा शुरू

UAE में दुबई का ग्लोबल विलेज (Global Village) 7 जनवरी, 2023 को बंद रहा। और इस बात की जानकारी मनोरंजन स्थल ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है। वहीं इस ट्वीट में कहा है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण दुबई का ग्लोबल विलेज (Global Village) बंद रहेगा।

मौसम के कारण बंद हुआ ग्लोबल विलेज (Global Village)

जानकारी के अनुसार, “वर्तमान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, और ग्लोबल विलेज के मेहमानों और कर्मचारियों के आराम और भलाई को सुनिश्चित करने के लिए, ग्लोबल विलेज के संचालन को निलंबित कर दिया है।”  वहीं ये भी कहा गया है कि 8 जनवरी, 2023 को शाम 4 बजे से फिर से खुल जाएगा और परिचालन फिर से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- Dubai में कर रहा था ड्राइवर की नौकरी, अब भारतीय कामगार की चमकी किस्मत, जीत लिए 33 करोड़ रुपए

अरब अमीरात में हो रही है बारिश 

यूएई में आज सुबह से ही देश भर में बारिश हो रही है। अमीरात में बारिश के रूप में काले बादल मंडराने लगे हैं। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले कहा था कि विशेष रूप से तटीय, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में अलग-अलग तीव्रता की वर्षा हो सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने हाल ही में जानकरी दी थी कि इस सप्ताह के अंत में, संयुक्त अरब अमीरात में कई बार बिजली और गरज के साथ अलग-अलग तीव्रता की बारिश होने की संभावना है।

UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने जानकारी दी है कि आने वाले हफ्ते में तापमान में कमी के साथ तट और देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है। इसी के साथ इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना के साथ मौसम बादल छाए रहेंगे और द्वीपों, और उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-7 महीने तक Dubai और साउथ अफ्रीका में फंसा रहा, 5 माह जेल भी काटी, भारतीय कामगार हुआ ठगी का शिकार