Placeholder canvas

Suryakumar Yadav ने बल्ले से मचाया कहर, 51 गेंद में ठोक दिए 112 रन, उड़ाए 9 गगनचुंबी छक्के

भारतीय टीम के प्लेयर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने बल्ले से एक कमाल किया है और ये कमाल मैदान के चारों तरफ 9 छक्के का है।

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मुकाबले का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंद पर 7 चौके और 9 गगनचुंबी छ्क्के की मदद से 219 के स्ट्राइक रेट से 112 रन ठोक दिए।

Suryakumar Yadav ने श्रीलंका के फील्डरों को खूब छकाया

शतकीय पारी के दौरान Suryakumar Yadav ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलकर श्रीलंका के फील्डरों को खूब छकाया। 360 डिग्री प्लेयर नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार बल्लेबाजी करके उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस का जमकर मनोरजंन किया।

ये भी पढ़ें-Delhi Airport ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, हवाई सफर करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

शतकीय पारी के दौरान लगाए कुल 9 छक्के

सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 26 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया। वहीं अर्धशतक लगाने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इस मुकाबले में 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वहीं सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले बल्लेबाजी करते हुए कुल 51 गेंदों पर सात चौके और 9 छक्के लगाकर नाबाद 112 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav ने बनाये नए रिकॉर्ड

इस मुकाबले में सेंचुरी लगाने के साथ ही उन्होंने ने रिकॉर्ड बना दिए हैं। सूर्यकुमार यादव द्वारा खेली गयी इस शतकीय पारी के बाद वो इस नए साल 2023 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनेय़

इसी के साथ ही वे टीम इंडिया के बल्लेबाजों में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने दूसरे प्लेयर भी बन गए हैं।

रोहित के बाद सूर्य ने बनाया तेज शतक का रिकॉर्ड

इस T20 फॉर्मेट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव T20 फॉर्मेट की क्रिकेट में 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। बता दें, रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाडी हैं का जिन्होंने 35 गेंदों पर t20 फॉर्मेट की सेंचुरी लगाई थी।

 ये भी पढ़ें-Sania Mirza ने किया संन्यास का ऐलान, दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में आखिरी बार खेलते आएंगी नजर