Placeholder canvas

दुबई में बस दुर्घटना में घायल भारतीय नागरिकों को मिलेगा 11 करोड़ का मुआवजा, कोर्ट ने दिया आदेश

दुबई दुनिया के सबसे चर्चित शहरों में से एक है। यहां पर दुनिया भर के लोग पर्यटन के अलावा कामकाज के सिलसिले में आते रहते हैं। इसी दुबई में साल 2019 में एक बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें तकरीबन 17 लोगों को जान गवानी पड़ी थी।

उसी दौरान एक भारतीय युवक भी बेहद बुरी तरीके से घायल हो गया था। मामले में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार दुबई की एक अदालत ने भारतीय मूल के शख्स को 5 लाख दिरहम यानी कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 11 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर देने का फैसला सुनाया है।

दुबई में रहकर कर रहा था इंजीनियरिंग की पढ़ाई

जो भारतीय युवक दुबई में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था वह कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद बेग मिर्जा है। साल 2019 में जब वे ओमान दुबई की बस यात्रा कर रहे थे तो उसी दौरान बस दुर्घटना का शिकार हो गई थी। उस बस में सवार 31 यात्रियों में से 17 की मौत हो गई थी। गौर करने वाली बात यह है कि 17 में से 12 भारतीय मूल के यात्री थे।

ये भी पढ़ें :दुबई जा रहे फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

अदालत के फैसले के हिसाब से मिला मुआवजा

आपको बताते चलें कि मीडिया में आई खबरों की माने तो साल 2019 में यह हादसा मेट्रो स्टेशन पार्किंग में हुआ था। उस दौरान बस का ऊपर का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के मामले में बस ड्राइवर को 7 साल की सजा का ऐलान किया गया था।

दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों को 34 लाख दिरहम मुआवजे के लिए देने का आदेश पारित किया गया। मुकाबले में 10 लाख दिरहम की रकम पाने वाले मोहम्मद मिर्जा बेग एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि यूएई के इंश्योरेंस अथॉरिटी ने युवक को 10 लाख दिरहम दिए हैं मगर उन्होंने दुबई की एक कोर्ट में याचिका दायर की है कि और 50 लाख दिरहम युवक को दिए जाएं।

गौरतलब है कि दुबई हादसे में बुरी तरह घायल होने वाले मोहम्मद मिर्जा के दिमाग का 50% हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह हादसा उस दौरान हुआ था जब वह ओमान मस्कट में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस दुबई लौट रहा था। हादसे में घायल होने के बाद युवक की पढ़ाई छूट गई और वह दिव्यांग हो गया है।

ये भी पढ़ें :दुबई का नाम गलत तरीके से उच्चारण करते हैं 99 प्रतिशत लोग, जानें क्या है दुबई बोलने का सही तरीका