Placeholder canvas

दिल्ली से दुबई के लिए प्रवासी बेहद सस्ते में करें हवाई सफर, जानिए कितना है संभावित किराया

लोग अपनी जिंदगी को बेहतर करने के लिए दिन- रात मेहनत करते हैं। मेहनत के इन्हीं दिनों में वे कई तरह के सपने भी देखते हैं। कई लोग विदेश यात्रा भी करना चाहते हैं। लेकिन विदेश यात्रा करने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है।

पर्यटन के लिहाज से लोग दुबई की यात्रा को महत्व देते हैं। ऑडियो के जरिए हम आपको यहां पर बताते चलें कि दुबई के टूर पर जाने के लिए आपको अधिक पैसे नहीं खर्च करने होंगे।

यूएई की प्रसिद्ध जगहों में से एक है दुबई

पूरी दुनिया में दुबई का नाम छाया हुआ है। यह सात अमीरातों में से एक है। दुबई शहर पारस खाड़ी के दक्षिण पूर्व तट पर है। पिछले कुछ वर्षों में दुबई में को एक वैश्विक शहर के अलावा व्यापारिक केंद्र के तौर पर अधिक तवज्जो मिली है। इस शहर में बुर्ज खलीफा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मौजूद है तो वहीं इस शहर में घूमने वाले कई पर्यटन स्थान आदि भी हैं।

विश्व के सबसे महंगे शहरों में से है एक

दुबई शहर के अंदर घूमने के अतिरिक्त खाने-पीने की भी शानदार स्थान हैं। यहां पर शौकीन लोग आते जाते रहते हैं। पर्यटक छुट्टियां मनाने एवं घूमने फिरने के लिए इस जगह को खासतौर पर पसंद करते हैं। बात करें अगर इस शहर में आने के लिए दुबई की टिकट की तो इसके दाम बहुत ज्यादा नहीं है।

ये भी पढ़ें :अवैध सोना लाने के तरीकों को जानकर कस्टम टीम हैरान, कभी पेंट में छिपाया दुबई से लाया सोना तो कभी लगाई ये अजीब तरकीब

जानिए दिल्ली से कितना है दुबई का किराया

आपको बताते चलें कि दिल्ली से दुबई जाने के लिए आप अगर उड़ान का टिकट लेना चाहते हैं तो आपको एक तरफ की यात्रा के लिए तकरीबन ₹10,000 चुकाने होंगे।

दूसरी तरफ दुबई से अपने देश लौटने पर (दिल्ली तक) लगभग इतने ही रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में साफ तौर पर समझा जा सकता है कि दिल्ली से दुबई की यात्रा दोनों को मिलाकर ₹20000 में पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि हजारों की तदाद में भारतीय प्रवासी और कामगार अच्छे रोजगार और बेहतर सैलरी के लिए दुबई जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें :UAE, कुवैत समेत उन देशों की लिस्ट, जहां पर शुक्रवार, 21 अप्रैल को मनाया जा रहा ईद का त्यौहार