skip to content

शारजाह से भारत के इस राज्य के लिए स्पेशल फ्लाइट के टिकट BOOKING की हुई घोषणा, ऐसे करें टिकट बुक

मिशन वंदे भारत के जरिये खाड़ी देशों में फंसे हुए लोगों वापस स्वदेश लाया जा रहा है। वहीं अब इस मिशन का चौथा चरण चल रहा है और इस चौथे चरण में अभी तक कई उड़ानों की घोषणा हो चुकी है। वहीं इस बीच इस मिशन द्वारा  संचालित की जाने वाली एक उड़ान को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

दरअसल, मिशन वंदे भारत के तहत 28 जुलाई 2020 को शारजाह से कर्नाटक राज्य के मैंगलोर के लिए एक उड़ान संचालित की जाएगी। वहीं इस बीच इस फ्लाइट की टिकट बुकिंग को लेकर दुबई में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट में भारतीय दूतावास इस फ्लाइट के टिकट बुकिंग की जानकारी दी है।

दुबई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन की उड़ान के लिए ऑनलाइन टिकटिंग आज (14 मार्च 2020) सुबह 11:40 बजे खुल चुकी है। आप वेबसाइट (https://airindiaexpress.in) के माध्यम से अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

वंदे भारत मिशन के इस चौथे चरण में भारत सरकार बड़ी ही तेजी से काम कर रही है। अभी तक इस मिशन में फ्लाइट संचालित करने वाली एयर इंडिया ने खाड़ी देशों के लिए कई उड़ाने संचलित की है जिसके जरिये कई हज़ार लोग भारत वापस लाया जा चुका हैं।

शारजाह से भारत के इस राज्य के लिए स्पेशल फ्लाइट के टिकट BOOKING की हुई घोषणा, ऐसे करें टिकट बुक

 

वहीं इस बीच एयर इंडिया ने ट्वीट करके 236 उड़ानों की जानकारी दी है। एयर इंडिया ने दुबई के लिए 54, शारजाह के लिए 54, अबु धाबी के लिए 37, मस्कत के लिए 34, बहरीन के लिए 7, जद्दाह से 23, रियाद से 4, दम्माम से 23 उड़ाने भारत के लिए संचालित करने की भी घोषणा की है।

आपको बता दें, इस कोरोना कहर के बीच भारत सरकार मिशन वंदे भारत के जरिये कई हज़ार लोगों को वापस ला चुकी है साथ ही इस मिशन के जरिये भारत में फंसे हुए UAE के नागरिक भी अपने देश वापस जा रहे हैं।