भारत सरकर ने शेड्यूल कमर्शियलअन्तराष्ट्रीय फ्लाइट पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं इस प्रतिबंध के बीच भारत सरकार खाड़ी देशों में फंसे ही लोगों को वापस लाने के लिए मिशन वंदे भारत शुरू किया है। साथ ही UAE के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत भी उड़ाने संचालित की जा रही है और ये उड़ाने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों के जरिये संचालित किए जा रहे हैं। वहीं इस बीच एयर इंडिया ने मिशन वंदे भारत और एयर बबल समझौते को लेकर के अहम जानकारी दी है।
दरअसल, एयर इंडिया ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन के के तहत संचलित की जाने की वाली उड़ानों के शेड्यूल की जानकारी (https://airindia.in/evacuation-flight.htm) से ले सकते हैं। इसी के साथ एयर इंडिया ने एक और ट्वीट करते हुए कहा है कि वंदे भारत मिशन/एयर ट्रांसपोर्ट बबल अरेंजमेंट्स के तहत संचालित की जाने वाली उड़ानों के किराए की जानकारी (https://airindia.in/evacuation-flight.htm) से ले सकते हैं।
#FlyAI : वंदे भारत मिशन के अंतर्गत प्रचलित होने वाली उड़ानों के विस्तृत शेड्यूल के लिए कृपया https://t.co/L58TWttO9O पर क्लिक करें। pic.twitter.com/VYMkhCQwOv
— Air India (@airindiain) September 2, 2020
जानकारी के अनुसार, इस समय वंदे भारत मिशन का छठा चरण चला रहा है और ये चरण 1 सितम्बर से 31 सितम्बर के बीच चलेगा। साथ ही भारत और UAE के बीच एयर बबल समझौता हुआ है जिसकी तहत भी UAE के लिए उड़ाने संचालित की जा रही है और इन उड़ानों के समय और किराए की जानकारी एयर इंडिया ने ट्वीट करके दी है।
#FlyAI : वंदे भारत मिशन/एयर ट्रांसपोर्ट बब्बल अरेंजमेंट्स के तहत उड़ान संबंधी किराया चार्ट के लिए कृपया https://t.co/L58TWttO9O पर क्लिक करें pic.twitter.com/owKr32r6Oy
— Air India (@airindiain) September 2, 2020
आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से UAE में काम करने गये बड़ी तदाद में लोगों की नौकरी चली गयी है जिसकी वजह से ये लोग वापस अपने देश लौटना चाहते हैं। वहीं अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबन्ध की वजह से भारत में कई वीजा धारक फंसे हुए है जो कि वापस UAE जाना चाहत एहेन और इन लोगों को वापस भेजे के उड़ाने संचलित की जा रही है।