Placeholder canvas

यूएई के इस हिस्से में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, NCM ने दी बड़ी जानकारी

UAE से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि UAE फुजैराह (Fujairah) के अमीरात तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं और इस बात की जानकारी आई राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने दी है।

नेशनल सेंटर ऑफ मीटरोलॉजी (NCM) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को फुजैराह के अमीरात के तट पर स्थानीय समयानुसार सुबह के 6:08 मामूली भूकंप आया है और इस भूकंप का रिक्टर स्केल  3.4 दर्ज किया गया है। इसी के साथ नेशनल सेंटर ऑफ मीटरोलॉजी (NCM)  ने ये भी बताया है कि ये भूकंप फुजैराह के अमीरात के तट के आसपास के क्षेत्र में था, जिसे कुछ स्थानीय निवासियों ने महसूस किया।

वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) के अनुसार, 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 6:08 बजे आया। वहीं यह निवासियों द्वारा बिना किसी प्रभाव के थोड़ा महसूस किया गया। जिसके बाद नेशनल सेंटर ऑफ मीटरोलॉजी (NCM)  द्वारा जारी एक चेतावनी जारी की

वहीं UAE के मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) का कहना है कि शुक्रवार को UAE में धूप में रहेगी साथ ही कुछ हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने ये भी जारी की है कि आंतरिक क्षेत्रों में 46 डिग्री के शीर्ष तापमान रहेगा  जिसके कारण शुक्रवार की रात और कुछ पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में शनिवार की सुबह से धुंध बनी रहेगी। वहीं हल्की से मध्यम हवाएँ चलेगी और दिन के समय कई बार ताज़ा, धूल उड़ेगी इसी के साथ अरब की खाड़ी में और ओमान सागर में हालात थोड़े से मध्यम होंगे।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम को लेकर अपडेट देता है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) भूकंप को की भी जानकारी देता है।