Placeholder canvas

फ्लाइट में भारत से अरब जाते समय कोई प्रवासी कितना भारी सामान ले जा सकते हैं? Air India Express ने दी जानकारी

अक्सर ही हवाई यात्रा करते समय यात्रियों के मन में एक बड़ा पशोपेश रहता है कि कोई भी यात्री हवाई यात्रा के दौरान कितना सामान लेकर जा सकता है या फिर समय समय पर सामान ले जाने पर मिलने वाली छूट की भी जानकारी नहीं मिल पाती है।

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रही है Air India Express अपने यात्रियों को भारत और अरब देश के बीच यात्रा करते समय कितने भारी सामान ले जाने की अतिरिक्त छूट देती है।

भारत से अरब जाते समय कोई प्रवासी कितना भारी सामान ले जा सकते हैं?

दरअसल हाल ही में Air India Express ने गल्फ देशों और भारत, साथ ही सिंगापुर और भारत के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट दी है।

ये भी पढ़ें- यूएई में प्रवासी ने व्यापारी से लिए सोने को अवैध रूप से बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब कोर्ट ने सुनाया फैसला

Air India Express के मुताबिक, अरब देश से भारत की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को एयर इंडिया एक्सप्रेस 20, 30, 40 किलो तक का मुफ्त सामान ले जाने की पेशकश करती हैं। इसके अलावा भारत से अरब देश की यात्रा जो यात्री कर रहे हैं उन्हें 20, 30 किलो तक का बिना किसी शुल्क के सामान ले जा सकते हैं।

सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों को मिलेगी ये छूट

इसके अलावा, जो यात्री सिंगापुर से भारत की यात्रा कर रहे हैं। उन यात्रियों को 20,30 किलो तक का सामान मुफ्त ले जाने की पेशकश एयरलाइन के द्वारा की जा रही है। वहीं जो यात्री भारत से सिंगापुर की यात्रा करने वाले यात्री 20,30 किलो तक का सामान बिना किसी शुल्क के ले सकते हैं।

घरेलू उड़ान में सामान ले जाने की ये रही छूट

इसी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से जानकारी दी गई है कि घरेलू यात्रा के दौरान कोई यात्री 25 किलो तक का मुफ्त सामान ले जा सकते हैं। इसी के साथ Air India Express ने ये भी बताया है कि यात्री फ्लाइट में अपने साथ 7 किलोग्राम तक (लैपटाॅप बैग) का सामान ले जा सकता हैं और इस बात की जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट करके दी है।

ये भी पढ़ें- UAE में एक भारतीय ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, किया ऐसा काम अब दुबई पुलिस ने दिया बड़ा सम्मान