Placeholder canvas

दुबई में COVID-19 प्रतिबंधों में ढील के बावजूद एक कार में इतने लोग हो सकते हैं सवार, जानें नियम

कई देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इसी बीच दुबई में अब लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ खुल गया है। इसके साथ ही यहां पर कुछ नियमों के साथ सभी कोरोबार खोल दिए गये हैं। वहीं इसी बीच दुबई पुलिस ने के बड़ी घोषणा की है।

दरअसल, दुबई में लॉकडाउन खुलने के साथ जिसने अधिकांश व्यवसायों को खोल दिया और बुधवार से शुरू हो चुके कार्यालयों में कर्मचारियों की क्षमता को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। वहीँ इस बीच एक शख्स ने ड्राइवर सहित एक कार में अधिकतम लोगों की अनुमति के बारे में ट्विटर पर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए दुबई पुलिस ने कहा कि “एक वाहन में 3 लोगों की अनुमति है।”

वहीं एक ही परिवार के पांच लोगों को एक ही कार में सवार होने को लेकर सवाल किया गया तो प्रश्न के जवाब में, पुलिस ने ट्वीट किया: “एक ही परिवार के 5 सदस्यों को एक ही वाहन में यात्रा की अनुमति रहेगी। उनपर मौजूदा तीन-लोगों की सीमा का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।”

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दुबई में अब प्रति वाहन तीन व्यक्तियों पर सीमा लागू की गई थी। बाद में एक ही परिवार के तीन से अधिक सदस्यों को एक साथ यात्रा करने की अनुमति देने के लिए इसे संशोधित किया गया था।
वहीं लॉकडाउन खुलने के बाद दुबई में मॉल, सार्वजनिक परिवहन सिनेमा, जिम और कुछ शिक्षा संस्थानों सहित अधिकांश व्यवसायों को फिर से खोल दिया है। जिसके बाद यहां के लोग फिर बाहर जा सकते हैं

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस को रोकने के लिए सभी देशों लॉकडाउन लगाया गया है। इस कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस संक्रमित हो चुके हैं। और इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।