Placeholder canvas

दुबई के अलावा अबूधाबी से भी उड़ेगा स्पेशल विमान, 26 flight आएंगी भारत, देखें पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं और इन सभी लोगों को मिशन वंदे भारत के तहत स्वदेश लाया जा रहा है वहीं अब इस मिशन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

अबूधाबी से भारत के लिए उड़ेगी 26 फ्लाइट

26 मई से मिशन वंदे भारत का तीसरा चरण शुरू होने वाला है और ये चरण जून तक चलेगा। वहीं रविवार को इस तीसरे चरण को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने अबू धाबी से 26 मई से 4 जून तक वंदे भारत मिशन के तहत उडान भरने वाली फ्लाइट की जानकारी दी।

दुबई के अलावा अबूधाबी से भी उड़ेगा स्पेशल विमान, 26 flight आएंगी भारत, देखें पूरी लिस्ट

वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण में अबू धाबी से 26 फ्लाइट उडान भरेगी। इन 26 फ्लाइट में से 2 दिल्ली, 7 कोझीकोड 6 तिरुवनन्तपुरम 3 कन्नूर 2 अमृतसर, 5 कोची, 1 अहमदाबाद के लिए उडान भरेगी। बता दें, यूएई में 3 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकों ने स्वदेश लौटने के लिए अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

दुबई से भी भारत के लिए 50 फ्लाइट की घोषणा

अबूधाबी के अलावा दुबई से भी भारत के लिए कुल 50 फ्लाइट की घोषणा की गई है। इसको लेकर इंडियन एम्बीसी ने अपने ट्वीट में लिखा- “हमें खुशी है कि 26 मई और 4 जून को दुबई और भारत के बीच लगभग 50 उड़ानों की योजना है। हमारे पास दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, गया, गोवा, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, बेगलुरु, कोलकाता, त्रिची, मदुरै और चेन्नई और केरल के लिए एक या दो उड़ानें होंगी।”

दुबई के अलावा अबूधाबी से भी उड़ेगा स्पेशल विमान, 26 flight आएंगी भारत, देखें पूरी लिस्ट

वहीं जो विदेशों से आने वाले भारतीय नागरिकों के को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। इन 14 दिनों में से 7 दिनों तक उन्हें अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में रहना होगा और बाकी के 7 दिनों तक वो अपने घर पर होम आइसोलेशन में रहेंगे।

इससे पहले मिशन वंदे भारत के तहत भारत सरकार एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के जरिये विदेशों में फंसे लोगों को वापस ला रही थी और अब तक कई हज़ार लोगों को इस मिशन के जरिये वापस लाया जा चुके हैं।

आपको बता दें, चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। और इस वायरस को रोकने के लिए ही लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी वजह कई भारतीय लोग विदेशों में फंसे हुए हैं।