कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में भारतीय लोग दुनिया भर के कई देशों में फैले हुए हैं। लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हुए है। यहींं वजह है कि खाड़ी देशों से लगातार स्पेशल फ्लाइट भारत के लिए उड़ान भर रही हैं।
हाल ही में खाड़ी देशों में फंसे बिहार और झारखंड के 146 नागरिक को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट बिहार के गया एयरपोर्ट पर लैंड हुई। आज खाड़ी के देश दोहा से एयर इंडिया की फ्लाइट बिहार के 142 लोग और झारखंड के 4 लोगों को लेकर गया के एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। फ्लाइट से बिहार पहुंचे नागरिक को इस समय बोधगया में स्थित होटल बौद्ध मठो में क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं झारखंड के लोगों के उनके राज्य में भेज दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना वायरस की वजह लगे लाकडाउन के कारण दूसरे देशों में फंसे बिहार व झारखंड के रहने वाले लोगों का दूसरा जत्था रविवार को अपने वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। विदेशों से आए लोगों की जांच करने के लिए गया एयरपोर्ट पर मगध प्रमंडल के आयुक्त अंसगबा चुबा आओ, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा और जिला अधीकारी अभिषेक सिंह मेडिकल टीम के साथ मौजूद थी। बता दें कि एयरपोर्ट पर ओमन मस्कट से आए टोटल 132 पैसेंजर्स और 2 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसके बाद उन्हें संबंधित आवासित प्लेस तक पहुंचाया गया।
वहीं जब सोमवार यानी आज से पटना एयरपोर्ट से 15 जोड़ी फ्लाइट्स उड़ान भरेगी। पटना से उड़ान भरने वाले एयरप्लैन में 6 फ्लाइट इंडिगो की , 5 फ्लाइट स्पाइसजेट की, 4 फ्लाइट गो एयर की और एयर इंडिया की एक फ्लाइट उड़ान भरेगी। ये सभी फ्लाइट आने वाले 7 दिनों के अंदर अपनी उड़ान भरेगी।