Placeholder canvas

कुवैत में आज गुरुनानक जयंती के मौके बंद रहेंगे भारतीय दूतावास, लेकिन चालू रहेगी ये सेवाएं

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की जयंती आज, 8 नवंबर को मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक महीने के पूर्णिमा पर गुरु पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है और गुरबानी का कार्यक्रम होता है।

भारत समेत दुनियाभर के देशों में सिख (sikh) धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु नानक जी (Guru Nanak Ji) की जयंती का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर कुवैत का भारतीय दूतावास आज के दिन बंद रहेगा।

8 नवंबर को बंद रहेगा कुवैत का भारतीय दूतावास

जानकरी के अनुसार, मंगलवार, 8 नवंबर को कुवैत में भारतीय दूतावास गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेगा। दूतावास ने एक बयान में कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास भले रही बंद रहे, लेकिन आपातकालीन कांसुलर सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के लिए बीएलएस आउटसोर्सिंग केंद्र खुले रहेंगे।

जानिए क्यों है ये पर्व खास

आपको बता दें, ये पर्व खास सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह जयंती काफी खास होती है। वहीं गुरु नानक जयंती उत्सव पूरनमाशी दिवस या पूर्णिमा दिवस से दो दिन पहले शुरू हो जाता है। इसमें अखंड पाठ, नगर कीर्तन आदि जैसे अनुष्ठान शामिल हैं।

वहीं कार्तिक पूर्णिमा साल भर की पवित्र पूर्णमासियों में से एक है। इस दिन किए गए दान-पुण्य के कार्य विशेष फलदायी होते हैं। इस दिन दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें – Kuwait में 776 प्रवासियों को किया जाएगा देश से बाहर, 69 ड्राइविंग लाइसेंस भी होंगे रद्द