Placeholder canvas

UAE : शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में शामिल होंगे शाहरुख खान, जानिए कब होगा आयोजन

UAE के अमीरत शारजाह में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला होने वाला है और इस मेले का आयोजन 11 नवंबर को होगा। वहीं 11 नवंबर को होने वाले इस शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य अतिथि होंगे।

शाहरुख खान समेत ये लोग भी होंगे शामिल

जानकरी के अनुसार, शारजाह बुक अथॉरिटी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा करते हुई जानकारी दी है कि “भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की किंवदंती शारजाह आ रही है!”

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान इस मेले में शिरकत करेंगे। वहीं शाहरुख खान इस साल पुस्तक मेले में आने वाली कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में से एक हैं, जिनमें मिस्र के अभिनेता अहमद अल सक्का, भारतीय लेखक और प्रेरक वक्ता दीपक चोपड़ा और इतालवी लेखक एलिसबेटा दामी शामिल हैं।

बुर्ज खलीफा ने शाहरुख को विश किया था बर्थडे 

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा, स्टार के 57 वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी फोटो और उनकी फिल्म का गाना बजाकर उन्हें जन्मदिन विश किया था।

वहीं दुबई के बुर्ज खलीफा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर Shah Rukh Khan को जन्मदिन विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वही इस विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्ज खलीफा ने  शाहरुख के जन्मदिन के संदेशों के साथ बुर्ज खलीफा को पीली और काली रोशनी से जगमगाते हुए दिखाया गया है। साथ ही उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का सांग “तुझे देखा तो” बज रहा है.

शाहरुख खान यूएई के गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाले पहले भारतीय अभिनेता थे और उन्हें रेजीडेंसी और विदेश मामलों के महानिदेशालय द्वारा हैप्पीनेस कार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें, शाहरुख दुबई पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्हें हाल ही में बुर्जील होल्डिंग्स के साथ एक राजदूत के रूप में भी नियुक्त किया गया था, जो मेना क्षेत्र में एक प्रमुख निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है और संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा है।

ये भी पढ़ें- UAE में 1 घंटे के भीतर अपनी Emirates ID कैसे प्राप्त करें? जानिए step to step पूरी प्रक्रिया