UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम

UAE Gold Rate: यूएई में आज सोने के दाम में करीब 1 दिरहम तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए यूएई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (UAE Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 12 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh202.25 (भारतीय रूपए 4531.58) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh190.00 (भारतीय रूपए 4257.10) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh181.25 (भारतीय रूपए 4061.05) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh155.25 (भारतीय रूपए 3478.50) पर चल रहा है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना घटकर 50731 रुपये तक आ गया है। इसके अलावा आज सुबह ibjarates के मुताबिक, 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50528 रुपये में बिक रहा है।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना कम होकर 46470 रुपये तक पहुंच चुका है। इसके अलावा,750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38048 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29678 रुपये में आ गया है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

Leave a Comment