Placeholder canvas

Kuwait में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें भारतीय रूपए में ताजा दाम

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में आज, 12 अक्टूबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 12 अक्टूबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16.873 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4473.79) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.550 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4388.15) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.942 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3961.80) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.806 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3395.45) चल रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 17.075 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 16.873 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना घटकर 50731 रुपये तक आ गया है। इसके अलावा आज सुबह ibjarates के मुताबिक, 995 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50528 रुपये में बिक रहा है।

इसके अलावा 916 शुद्धता वाला सोना कम होकर 46470 रुपये तक पहुंच चुका है। इसके अलावा,750 प्योरिटी वाले सोने के दाम घटकर 38048 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 29678 रुपये में आ गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम