Placeholder canvas

Dubai से कैसे और कितना Gold भारत ला सकते हैं नागरिक, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

बात चाहे आज के दौर की करें या वर्षों पहले की करें हर समय Gold को उपयोगी धातु माना जाता रहा है। भारत के विभिन्न धर्मों के अनुसार प्रचलित रीति-रिवाजों में Gold की महत्ता स्वीकार की जाती है। शादी विवाह जैसे आयोजनों में भी इसकी भारी मांग रहती है।

दूसरी तरफ त्योहारी सीजन में भी सोने मांग बढ़ जाती है। लोग आज भी अपने रुपयों को सोने की खरीदारी में निवेश करते हैं। हर इंसान एक ना एक बार सोने की खरीदारी जरूर करता है। इसके बावजूद भी विदेश से अवैध रूप से सोना लाने के मामलों में बढ़ोतरी दिन-ब-दिन देखने को मिलती है। जिसके चलते भारत के राजस्व को नुकसान पहुंचता है।

अवैध रूप से Gold लाकर तस्कर पहुंचाते हैं भारत के राजस्व को नुकसान

Dubai से कैसे और कितना Gold भारत ला सकते हैं नागरिक, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

आज के समय में जब भी शक के आधार पर या फिर सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डों पर संदिग्धों की तलाशी ली जाती है तो उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध सोने की खेप बरामद होती है।

सरकार की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद भी तस्कर कभी कभार बच निकलने में कामयाब होते हैं। और जब पकड़े जाते हैं तो तमाम न्यूज़ चैनल और टीवी अखबारों में उनके बारे में खबरें छपती हैं।

दुबई में सस्ता Gold खरीदकर भारत में ऊंचे दामों पर करते हैं विक्रय

Gold
लेकिन क्या कभी आपको इन सब चीजों के बारे में जानकारी हैरानी नहीं हुई थी आखिरकार लोग विदेश से अवैध सोना लाने के लिए क्यों आतुर रहते हैं।

इसका सीधा सा जवाब है कि दुबई में सोना खरीदने पर आपको किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है। जिसके कारण वहां पर भारत के मुकाबले आपको कम दामों में सोना मिलता है। और पैसों के लालच में तस्कर दुबई से सस्ता सोना खरीद कर भारत में महंगे दामों पर बेचते हैं। हालांकि ऐसा करना पूर्ण रूप से अवैध है।

ऐसे में हम आपको यहां पर बताते चलें कि दुबई से कानूनी तौर पर भी सोना खरीद कर भारत लाया जा सकता है मगर तस्कर पैसा बचाने के लालच में सोने की अवैध तस्करी करते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन नियमों के बारे में बताएंगे जो आपको यूएई से सुरक्षित तौर पर सोना लाने में मदद करेंगे।

कस्टम विभाग को देनी होगी जानकारी

Dubai से कैसे और कितना Gold भारत ला सकते हैं नागरिक, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

आपको मालूम होना चाहिए कि दुबई के अलावा दुनिया के कई ऐसे देश है जो कानूनी रूप से Gold खरीदने के बाद अपने देश लाने में आपकी मदद करते हैं। अगर आप किसी भी देश में सोना खरीद कर भारत लाना चाहते तो इसकी जानकारी आपको कस्टम विभाग को देनी होगी। और विदेश में खरीदे गए सोने पर आपको सीमा शुल्क भी चुकाना होगा।

इतनी मात्रा में ला सकते हैं सोना

DUBAI GOLD RATE

मान लीजिए एक भारतीय नागरिक लगभग 1 साल से विदेश में रह रहा है तो उसे अपने साथ 40 ग्राम तक का सोना ला सकता है। जबकि पुरुष यात्री 20 ग्राम और महिला यात्री 40 ग्राम तक विदेश से सोना भारत ला सकते हैं। इसी के साथ इसके मूल्यों को भी तय किया गया है। जिससे अधिक सोना विदेश से खरीदकर नहीं लाया जा सकता है।

कितने प्रतिशत चुकाना होगा ड्यूटी के रूप में?

Dubai से कैसे और कितना Gold भारत ला सकते हैं नागरिक, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

आपको बताते चलें कि इंडिया में एयरपोर्ट पर अगर कोई व्यक्ति निर्धारित वजन से ज्यादा सोना लाने के मामले में हिरासत में लिया जाता है तो उसे गोल्ड की वास्तविक कीमत का 36 फीसदी ड्यूटी शुल्क के रूप में चुकाना पड़ता है।

लेकिन अगर कोई भी भारतीय नागरिक काय वजन सीमा के अंतर्गत सोना लाता है तो उन्हें उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं चुकता करना होगा। दूसरी तरफ गोल्ड के बिस्किट और सिक्के पर 12.5 फीसदी ड्यूटी जमा करनी पड़ेगी। हालांकि ऐसा करने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास गोल्ड की खरीदारी की रसीद होना आवश्यक है।