Placeholder canvas

धनतेरस से पहले दुबई में Gold के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

Dubai Gold Rate Today: त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी बड़ी पैमाने पर देखने को मिलती है। खासतौर पर धनतेरस के दिन, सोने-चांदी को खरीदना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, हालांकि धनतेरस से पहले यूएई सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो नया रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट (Dubai Gold Rate)

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 21 अक्टूबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh196.25 (भारतीय रूपए 4425.62) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh184.50 (भारतीय रूपए 4160.64) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh176.00 (भारतीय रूपए 3968.96) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh150.75 (भारतीय रूपए 3399.55) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में 1 दिरहम तक की कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh185.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh184.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh197.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh196.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार के लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना गिरकर 50 हजार से नीचे आ चुका है।

ibjarates के मुताबिक, आज 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम Gold की कीमत 49655 रुपये पहुंच चुकी है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले गोल्ड 45667 रुपये हो चुका है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम गिरकर 37391 रुपये हो चुकी है। वहीं 585 प्योरिटी वाला सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इसका दाम आज सस्ता होकर 29165 रुपये में हो चुका है।

कैसे करें सोने की शुद्धता  की पहचान

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।