धनतेरस से पहले Kuwait में Gold के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

Gold Rate In Kuwait : धनतेरस के दिन बड़ी तदाद में लोग सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी करते हैं। हालांकि धनतेरस से पहले कुवैत बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16.600 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4418.76) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.150 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4298.98) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.515 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3863.76) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.442 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3311.94) चल रही है।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को जहां 21 कैरेट गोल्ड की कीमत 14.623 कुवैती दिनार थी तो आज इसमें गिरावट होकर 14.515 कुवैती दिनार हो चुकी है।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार के लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना गिरकर 50 हजार से नीचे आ चुका है।

ibjarates के मुताबिक, आज 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम Gold की कीमत 49655 रुपये पहुंच चुकी है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले गोल्ड 45667 रुपये हो चुका है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम गिरकर 37391 रुपये हो चुकी है। वहीं 585 प्योरिटी वाला सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इसका दाम आज सस्ता होकर 29165 रुपये में हो चुका है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

Leave a Comment