Placeholder canvas

Kuwait में रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन करने पर 19 प्रवासी हुए गिरफ्तार

Kuwait ने एक बड़ी कार्रवाई की है और ये कार्रवाई प्रवासियों पर निवास कानून का उल्लंघन करने के आरोप में की गयी है। दरअसल, एक सुरक्षा अभियान के दौरान कुवैत में निवास कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 19 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें –कुवैत से भारत आने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, Air India Express ने दी सामान ले जाने में बड़ी छूट

अभियान के जरिये 19 प्रवासी हुए गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, कुवैत गृह मंत्रालय के निवास मामलों की जांच के सामान्य प्रशासन ने सबा अल-सलेम और जलीब अल-शुयुख में एक सुरक्षा अभियान शुरू किया गया और इस अभियान के तहत  निवास कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 19 प्रवासियों को गिरफ्तार किया।

वहीं ये सभी उल्लंघनकर्ताओं को उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी उपाय करने के लिए सक्षम अधिकारियों के पास भेजा गया था

कुवैत ने पहले 13 प्रवासियों को किया था देश से निर्वासित

वहीं इसके पहले कुवैत ने 13 प्रवासियों को देश से निर्वासित कर दिया था और उनके नामों को फिर से देश में प्रवेश करने से ब्लेक लिस्ट की सूची में डाल दिया है, हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो 13 प्रवासी किस देश के थे, जिन्हें कुवैत से निर्वासित किया गया है।

अरब डेली के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, अनुबंध करने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसने उन्हें कर्मशियल विजिट वीजा के तहत काम पर रखा था। इस वीजा के तहत किसी भी प्रवासी को काम पर नहीं रखा जा सकता है। दरअसल प्रवासियों ने वेतन न मिलने के बाद आ’त्म’ह’त्या की धम’की दी।

ये भी पढ़ें – Kuwait ने की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रवासियों को निकाला देश से बाहर; जानिए वजह