skip to content

हर कोई दुबई जाकर खरीदना चाहता है सोना, जानिए भारत से आज कितना सस्ता है दुबई में Gold, जानिए यहां

देश के अंदर सोने के दामों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और जिसके कारण लोग मौजूदा समय में सोने की खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। आगामी कुछ दिनों बाद शादी- विवाह का सत्र आ रहा है। ऐसे में शादियों के दौरान लोग सोने की खरीदारी एक बार फिर से जमकर करेंगे। लेकिन अगर देश के अंदर मौजूदा समय में सोने के रेट के बारे में बात करें तो आजकल सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।

इंडिया में ऐसे हैं सोने के रेट्स

भारत में अगर आज के गोल्ड रेट्स के बारे में जानने की कोशिश करें तो सोना अब पहले से काफी महंगा हो गया है। भारत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,950 रुपए है। इसके अलावा 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 52,200 रुपए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर है।

दुबई में इतने रुपए में मिल रहा है 22 कैरेट 10 ग्राम सोना

आपको बताते चलें कि दुबई में 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत भारत की तुलना में काफी कम है। यहां पर आप दिरहम सोना खरीदते हैं।

इसके लिए आपको 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के लिए 2,140 दिरहम चुकाने होंगे। दूसरी तरफ अगर आप दुबई में भारतीय रुपयों में सोना खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 47620.88 रुपए प्रति 10 ग्राम गोल्ड के लिए देने होंगे।

ये भी पढ़ें :दुबई में Dh3,200 वेतन पाने वाले भारतीय ड्राइवर की पलटी किस्मत, इनाम में जीत लिए 33 करोड़ रुपए

दुबई में 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम के बदली चुकता करने होंगी इतने रुपए

आपको बताते चलें कि दुबई में 24 कैरेट वाले सोने की खरीदारी करने करने के लिए आपको प्रति 10 ग्राम 2,310 दिरहम खर्च करने होंगे।

दूसरी तरफ अगर आप दुबई में भारतीय रुपए 24 कैरट वाली 10 ग्राम सोने की खरीदारी करते हैं तो इसके लिए आपको 51403.84 रुपए चुकाने होंगे।

भारत के मुकाबले दुबई में कितने कम पैसों में मिलता है सोना?

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 24 कैरेट वाले गोल्ड का कंपेरिजन भारत और दुबई की सोने से करने वाले हैं। बात करें अगर भारत में 24 कैरेट वाली गोल्ड की रेट की तो यहां पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोना खरीदने पर आपको ₹ 56,950 खर्च करने पड़ेंगे।

दूसरी तरफ दुबई में 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड खरीदने पर आपको 51403.84 भारतीय रुपए पैसे चुकाने होंगे। ऐसे में दुबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम गोल्ड खरीदने पर आपको तकरीबन 5 हजार रुपए की बचत होगी। यही वजह है कि दुबई से हर कोई सोना खरीदने की चाह रखता है क्योंकि यहां पर भारत की अपेक्षा कम कीमत पर अधिक सोना मिल सकता है, हालांकि भारत सोना लाने के लिए कई तरह के कस्टम टैक्स समेत कई अन्य नियमों का पालन करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : UAE: नए साल के मौके पर दुबई में मिलेगी मुफ्त पार्किंग सेवा, जानिए कब से लगेगा शुल्क