Placeholder canvas

Gold Price Today: दिवाली पर 6100 रुपए से अधिक सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानिए ताजा रेट

Gold Price Today: आज के दिन पूरे भारतवर्ष में धनतेरस और छोटी दीपावली के बाद दिवाली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस और छोटी दीपावली के मौके पर सोने की खरीदारी कर पाने वाले लोगों को बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दीपावली के दिन भी सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि इस दिन भी सोना खरीदने के इच्छुक लोग पुराने दामों पर ही सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।

इस बार सोने और चांदी की खरीदने तोड़ दी हैं पुराने रिकॉर्ड (Gold Price Today)

आपको बताते चलें कि दीपावली के त्यौहार से पहले धनतेरस के अवसर पर पूरे देश में सोने और चांदी की खूब बिक्री हुई। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल धनतेरस के मौके पर लोगों ने दिल खोलकर सोना खरीदा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार त्योहारों में भारतीय लोगों ने सोने और चांदी के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, बस इन चीजों का अभी अनुमान ही लगाया जा रहा है। क्योंकि अभी सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।

कितने कम हुए हैं सोने और चांदी के दाम? (Gold Price Today)

अगर आप दीपावली के मौके पर सोने की खरीदारी करना चाह रहे हैं तो सोना तकरीबन 50000 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी 55 हजार रुपए प्रति किलो पर बिक रही है।

दूसरी तरफ गौर करें सोने के रेट पर तो यह अपने ऑल टाइम हाई रेट से 6100 रुपए और चांदी 24400 रुपए से भी अधिक सस्ती मिल रही है।

शनिवार और रविवार के अलावा छुट्टी को भी नहीं जारी किए जाते हैं सोने और चांदी के दाम

आपको बताते चलें कि जिस दिन भी छुट्टी होती है उस दिन इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से सोने और चांदी के भाव नहीं जारी किए जाते हैं। वहीं, छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी रीट नहीं जारी किए जाते हैं। आज के दिन भी आप सोने और चांदी शुक्रवार वाले दामों पर खरीद सकते हैं।

जानिए शुक्रवार के दिन के सोने और चांदी के भाव

आपको बताते चलें कि पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी कि शुक्रवार को सोना 166 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो कर 50062 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ पिछले कारोबारी दिन यानी कि गुरुवार को सोना ₹8 प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50228 पर पहुंच गया था। दूसरी तरफ चांदी भी ₹712 प्रति किलो कम होकर 55555 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। दूसरी तरफ पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी के दामों में ₹661 थी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके चलते चांदी 56267 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

जानिए सोने और चांदी के ताजा भाव

शुक्रवार को 24 कैरेट वाले होने के दाम 166 रुपए कम हो कर 50062 रुपए में मिल रहा था, 23 कैरेट वाला सोना ₹165 घटकर 49862 में मिल रहा था। 22 कैरेट वाला गोल्ड ₹152 कम होकर 45857 रुपए में प्रति 10 ग्राम मिल रहा था।

18 कैरेट वाले सोने के दामों में ₹124 की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद ये 35 547 रुपए में 10 ग्राम मिल रहा था। दूसरी तरफ 14 कैरेट वाले सोने में ₹97 की कमी दर्ज करने के बाद इसके दाम प्रति 10 ग्राम 29286 रुपए हो गए थे।

गौरतलब है कि सोना अपने ऑलटाइम उच्च स्तर से तकरीबन ₹6138 प्रति 10 ग्राम कम रुपयों में बिक रहा है। आपको बताते चलें कि गोल्ड साल 2020 के अगस्त महीने में अपनी all-time उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

उस दौरान गोल्ड के रेट प्रति 10 ग्राम 56200 रुपए थे। दूसरी तरफ चांदी भी अपने अपने उच्चतम स्तर से तकरीबन 24426 प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही थी। आपको बता दें कि चांदी भी उच्चतम स्तर के तौर पर 79980 रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छू चुकी है।