Placeholder canvas

Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका

21वीं सदी के दूसरे दौर में लोग भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहे हैं। अगर बात करें स्त्री और पुरुषों दोनों की तो दोनों लगभग ऑनलाइन खरीदारी में लगभग बराबर के हिस्सेदार हैं। कहने का मतलब यह है कि आज के दौर में डिजिटल तरीकों को अपनाकर व्यक्ति चीजों की खरीदारी करता है। लेकिन महिलाएं आज भी सोने (Gold) चांदी जैसी वस्तुएं खरीदना ज्यादा पंसद करती हैं। खास तौर पर ज्वेलरी उनकी पहली पसंद होती है।

बाजार में तरह-तरह की ज्वेलरी आ गई है। ऐसे में अगर आप Gold की खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहे हैं या आपके पास सोने के आभूषण है को अगर आप उनकी जांच करना चाहते हैं कि वे नकली है या असली, क्योंकि असली और नकली के बीच अंतर न कर पाने वाले लोगों के साथ आसानी से ठगी हो जाती है। ऐसे में आप घर पर रहकर ही सोने की परख कर सकते हैं।

इन चीजों की मदद से आप आसानी से कर सकते हैं असली Gold की पहचान

1. पानी का करें उपयोग

मान लीजिए कि आप अपने घर पर ही Gold की पहचान करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पानी की सहायता से सोने की शुद्धता के बारे में पता चल सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको आभूषण को पानी में डालना है और अगर सोना ऊपर पैर जाता है तो समझ लीजिए कि सोना खरा नहीं है यानी कि नकली।

2. सिरके की सहायता से पता करें

Gold

अगर आप सोने की परख करना चाहते हैं तो आप फिर के की मदद से भी असली और नकली सोना के बीच अंतर कर सकते। इसके लिए आपको सोने के ऊपर छिलके की कुछ बूंदे डालनी होंगी और अगर सिरके का रंग बदल जाता है तो ऐसे में आपका सोना नकली हो सकता है।

3. नाइट्रिक एसिड की मदद 

नाइट्रिक एसिड फेस सोने की शुद्धता की परख करने के लिए आप अपने सोने के आभूषण को हल्का सा खुरचेंगे और उस स्थान पर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डालेंगे। बूंदी डालने के बाद अगर सोने का रंग हल्का पड़ता है तो मान लीजिए कि सोना नकली है अगर सोने के रंग में कोई भी परिवर्तन नहीं होता है तो आपका सोना बिल्कुल असली है।

4. चुंबक से परखे सोने को

Gold असली है या नकली, मिनटों में घर बैठे इन 7 तरीकों से करें पहचान, बेहद आसान है तरीका

आपको बताते चलें कि अगर आप घर में सोने की परख कर रहे हैं तो चुंबक की भी सहायता ले सकते हैं। आपको सोने के पास चुंबक को ले जाना है। अगर पास ले जाने पर सोना चुंबक से चिपकता है तू मान लीजिए कि आपका सोना नकली है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो आपका सोना बिल्कुल असली है।

6. हॉलमार्क पर गौर करें (Gold Tips)

Dubai Gold Rate

अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको सोने पर हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए। इस निशान में सोने की शुद्धता से जुड़ी तमाम जानकारियां दी रहती हैं।

7. आभूषण के रंग पर नजर दौड़ाएं (Gold Tips)

Gold Silver Price

 

आपको बता दें कि 22 कैरेट का गोल्ड ब्राइट येलो होता है।18 कैरेट का स्ट्रांग येलो और 18 कैरेट से नीचे का सोना लाइट येलो होता है। ऐसे में आपको जूलरी के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए।

आपको ऊपर बताए गए टिप्स सोने के असली नकली होने में फर्क बता सकते हैं। मगर जब भी आप कभी सोने की खरीदारी करने जाएं तो आप भरोसेमंद आभूषण विक्रेता से ही ज्वेलरी की खरीद करें। इतना ही नहीं आप गोल्ड की खरीदारी करते समय सतर्क रहें। क्योंकि यह बात काफी महंगी धातु है ऐसे में किसी जालसाज या अन्य किसी तरीके में फंसकर आप इसकी खरीदारी बिल्कुल भी ना करें।