Placeholder canvas

दुनिया के इन 5 देशों में सस्ते हवाई टिकट में घूमने का बना सकते हैं प्लान, लिस्ट में UAE का भी नाम

शायद ही कुछ लोग हैं जिन्हें देश विदेश घूमने का शौक ना हो। लेकिन दुनिया के अधिकतर लोग देश और विदेश घूमने की मन में चाह रखते हैं मगर पैसों की कमी के चलते कई बार प्लान बना कर भी कैंसिल कर देते हैं। साल 2022 में आए कोरोनावायरस के कारण दुनिया में 2 साल तक हवाई उड़ानों को कई प्रतिबंधों से गुजरना पड़ा।

हालांकि अब जब कोरोनावायरस का प्रकोप पहले जैसा भयावह नहीं है तब घरेलू और इंटरनेशनल पुरानी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ जानकारियां लाए हैं जिसकी मदद से आप कम करके में विदेश घूम सकते हैं।

विदेश जाने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है फ्लाइट टिकट ऐसे में कम पैसों में फ्लाइट टिकट अगर आपके लिए उपलब्ध होती हैं तो यह आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगी। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए उन 5 देशों के बारे में हम आपको बताएंगे जहां के लिए आप सस्ती उड़ान बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Air India फ्लाइट के जरिए दुबई से भारत पहुंचे यात्री को किया गया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

आइए जानते हैं और 5 देशों के बारे में जहां की उड़ान टिकट है काफी सस्ती

1.बांग्लादेश

आजादी के बाद तक भारत का अभिन्न अंग रहा बांग्लादेश कुछ समय बाद भारत से अलग हो गया था। ऐसे में अब ये एक स्वतंत्र देश है और दिल्ली से इसकी राजधानी की यात्रा करने के लिए आपको हवाई टिकट के लिए सिर्फ 6600 चुकाने होंगे। आपको बताते चलें यहां से महंगे भारत के कई शहरों के टिकट है।

बांग्लादेश जाने पर आप वहां पर एहसान मंजिल म्यूजियम का दीदार कर सकते हैं। वही ढाका के नवाबों का महल भी आप देख सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य चीजें वहां पर देखने लायक हैं।

2, वियतनाम

वियतनाम जाने के लिए किसी भी भारतीय नागरिक को दिल्ली से फ्लाइट लेने पर केवल 10028 रूप चुकाने पड़ेंगे। पर्यटन का शौक रखने वाले लोगों को वियतनाम आकर्षित करेगा। वहां पर आप युद्ध काल की सुरंगों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा भी वियतनाम में कई दर्शनीय स्थान है जहां पर जाकर आप पर्यटन का आनंद उठा सकते हैं।

3. सिंगापुर

सिंगापुर भारतीय लोगों के अलावा दुनिया के अन्य देशों के लोगों का घूमने के लिहाज से फेवरेट प्लेस है। अगर बात करें यहां से दिल्ली की हवाई टिकट की कीमत की तो दिल्ली से हवाई यात्रा करने के लिए आपको सिर्फ 10,388 रुपए चुकाने होंगे। सिंगापुर में आप सेंटोसा आईलैंड देख सकते हैं। इसके अलावा भी वहां पर देखने वाली चीजें मौजूद हैं जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।

4. श्रीलंका

समुद्र से घिरा श्रीलंका भारत के दक्षिण में बसा बहुत ही खूबसूरत देश है। भारत की राजधानी यानी कि दिल्ली से यहां की यात्रा करने के लिए आपको 10231 रुपए टिकट के लिए खर्च करने पड़ेंगे। श्रीलंका में भारतीय पर्यटक नेशनल पार्क की सफारी का दीदार कर सकते हैं। यहां पर गोल्डन टेंपल और दांबुला रॉयल केव भी देखने लायक स्थान हैं।

5. संयुक्त अरब अमीरात

अगर पर्यटन के लिहाज से संयुक्त अरब अमीरात की बात करें तो यहां पर घूमने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के पर्यटक आते हैं।

अगर भारत से इस देश के लिए हवाई टिकट की कीमत की बात करें तो इसके लिए यात्री को 11,026 रुपए चुकाने होंगे। यहां पर पर्यटक बुर्ज खलीफा, फ्यूचर म्यूजियम के अलावा कई अन्य आकर्षक चीज़ों का लुफ्त उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UAE से भारत आने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, हवाई टिकट दाम में आयी भारी गिरावट, जानिए संभावित किराया