देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा नियमित अंतराल के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किया करते।
हाल ही में एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दुबई के एक मंदिर की तस्वीर साझा की है। देखते ही देखते उनकी मंदिर के साथ तस्वीर वायरल हो गई और अब तक उनकी तस्वीर को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।
Finally made my visit to the splendid, well-managed new Temple in Jebel Ali, Dubai. They even have a murti of Shri Shirdi Sai Baba. pic.twitter.com/XAHSJlyHuR
— anand mahindra (@anandmahindra) October 28, 2022
हाल ही में हुआ था मंदिर का उद्घाटन
आपको बताते चलें कि आनंद महिंद्रा ने पिछले दिनों दुबई के एक मंदिर का दौरा किया था और अपने ट्विटर पर वहां की एक तस्वीर साझा की थी।
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘फाइनली दुबई के जेबेल अली में स्थापित श्री शिर्डी साईं बाबा के मंदिर की यात्रा की। इस फोटो में आनंद महिंद्रा मंदिर के सामने खड़े हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में कुछ दिनों पहले इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था।
इतने लोग दे चुके हैं ‘तस्वीर’ पर प्रतिक्रिया
I believe this magnificent Temple was formally inaugurated today. Auspicious timing. Will make sure to visit it on my next trip to Dubai… pic.twitter.com/F5IewLo1ns
— anand mahindra (@anandmahindra) October 5, 2022
वही अगर बात करें आनंद महिंद्रा की इस तस्वीर की तो ट्विटर पर उनकी इस फोटो को अब तक 37 हजार से भी ज्यादा बार पसंद किया जा चुका है। लगभग 13सौ लोग रिट्वीट भी कर चुके हैं। इसके अलावा उनके फॉलो वर कमेंट सेक्शन में इस खूबसूरत मंदिर के दौरे के अनुभव के बारे में भी पूछ रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस मंदिर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्विटर पर आनंद महिंद्रा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हवन करने की भी जगह है। एक अन्य ने लिखा बहुत अच्छा है। सफल उद्योगपति होने के बावजूद भी आप मंदिर के लिए अपना समय निकाल रहे हैं। आनंद महिंद्रा जिसकी जाने-माने उद्योगपति हैं और भी सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें- दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला एजेंट ने की युवक से ठगी, 5 महीने तक अपने खर्च पर रहा यूएई