Placeholder canvas

दुबई, शारजाह के लिए Air India Express ने आज से शुरू की नई फ्लाइट सेवा, सस्ते हवाई टिकट में कर सकेंगे सफर

दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार किए जाने वाले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो बड़े शहर शारजाह और दुबई के लिए भारत के मध्य प्रदेश स्थित इंदौर एयरपोर्ट से 31 मार्च से नई उड़ानों की शुरुआत होगी। इन उड़ानों का संचालन Air India Express वे संभालेगी।

Air India Express एयरलाइंस की तरफ से कहा गया कि सप्ताह में एक दिन दुबई की फ्लाइट दूसरी तरफ शारजाह के लिए हफ्ते में 3 दिन फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पहली ही उड़ान से अच्छा माहौल देखने को मिला है।

आपको बताते चलें कि मध्य प्रदेश स्थित इंदौर एयरपोर्ट से अब प्रत्येक शुक्रवार दुबई की उड़ान तो दूसरी तरफ शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शारजाह के लिए उड़ान मिलेगी। इन उड़ानों में से एक उड़ान दुबई के लिए रहेगी तो दूसरी उड़ान शारजाह के लिए होगी। नई उड़ानों के संचालन के बाद यूएई के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स के लिए यह शानदार खबर होगी।

ये भी पढ़ें :दुबई, अबूधाबी, शारजाह समेत पूरे अमीरात से आज भारतीय प्रवासी को अपने घर पैसा भेजने पर मिलेगा अधिक फायदा, जानिए वजह

यहां पर जानिए दोनों शहरों के Air India Express की फ्लाइट का कार्यक्रम

दुबई-

दुबई की फ्लाइट इंदौर से रात 1.20 बजे इंदौर से उड़ान भरेगी और 2:55 पर यूएई के समय अनुसार वहां पर पहुंच जाएगी। इसके बाद वहां से शाम 6.05 बजे स्थानीय समयानुसार फ्लाइट उड़ान भरेगी और इंदौर रात तकरीबन 10:40 पर पहुंचेगी।

गौर करने वाली बात यह है कि उड़ान दुबई से प्रत्येक गुरुवार को जबकि इंदौर से हर शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इस उड़ान का किराया तकरीबन ₹26000 है और इस विमान में 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा भी है।

शारजाह-

शारजाह से सुबह 3:00 बजे स्थानीय समयानुसार Air India Express फ्लाइट उड़ान भरेगी और यह फ्लाइट तकरीबन सुबह 7:35 (स्थानीय समयानुसार) पर इंदौर पहुंचेगी।

इसके बाद फ्लाइट इंदौर से सुबह 10:30 (स्थानीय समयानुसार) पर उड़ान भरेगी। और 12:10 पर शारजाह(स्थानीय समयानुसार) में लैंड करेगी। सहरसा से इंदौर के बीच का किराया तकरीबन ₹19500 है और इस विमान में 180 पैसेंजर्स के बैठने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें :दुबई, अबूधाबी, शारजाह समेत पूरे अमीरात से आज भारतीय प्रवासी को अपने घर पैसा भेजने पर मिलेगा अधिक फायदा, जानिए वजह